Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: देवीधुरा:संयुक्त परिवारों के विलुप्त होने से संध्या आरती का स्वर होने लगा गायब।संयुक्त परिवार का असीम सुख भोगकर दूसरों को सुख देती आ रही हैं गीता अग्रवाल। 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 14, 2024
संयुक्त परिवारों के विलुप्त होने से संध्या आरती का स्वर होने लगा गायब।संयुक्त परिवार का असीम सुख भोगकर दूसरों को सुख देती आ रही हैं गीता अग्रवाल। देवीधुरा। संयुक्त परिवारों में सायं सामूहिक रूप से होने वाली संध्या,आरती व भजनों का जो स्वर निकलता था,वह अब धीरे-धीरे विलुप्त होता जा रहा है। इसका कारण संयुक्त परिवारों की परंपराएं टूटने से व्यक्ति परिस्थितियों का दास बन गया है इसके बावजूद भी जहां संयुक्त परिवार हैं, वहां श्री और लक्ष्मी ही उन्हें बांधे रखती हैं। शास्त्रों के अनुसार परिवार से बड़ा कोई धन नहीं होता है, पिता से बड़ा कोई सलाहकार नहीं,मां की छवि से बड़ी कोई दुनिया नहीं, भाई से बड़ा जीवन में दुख को बांटने वाला कोई सहायक नहीं होता,पत्नी से बड़ा कोई सच्चा मित्र नहीं। इसलिए परिवार के बिना कोई जीवन नहीं होता। कई वर्षों से सिगनेचर ग्लोबल, गुड़गांव की मालकिन गीता अग्रवाल अपने पति के अनंत ज्योति में विलीन होने के बाद गीता के संदेश के अनुसार गरीबों के आंसू पोंछने,गरीब कन्याओं का विवाह करने, जाड़ों में गरीब बच्चों को वस्त्र, जूते, मोजे,कंबल बांटने के साथ मंदिरों में भंडारा करने जैसे तमाम ऐसे कार्य कर अपने पति स्व पदम चन्द्र कनोडिया की यादों को तरोताजा रखते हुए संयुक्त परिवार की परंपराओं व खुशियों को जीवंत रखे हुए हैं। सिगनेचर ग्लोबल के एमडी एवं गीताजी के पुत्र प्रदीप, ललित,देवेंद्र एवं रवि सभी लोग एक साथ करते हुए, अपने माता-पिता की सीख एवं गीता के उपदेशों का पालन करते हुए दूसरों की खुशी में अपनी खुशी देखते आ रहे हैं। 72 वर्षीय गीता अग्रवाल कहती हैं कि यह सब कुछ राधा कृष्ण एवं वाराही धाम के आदेश पर करती आ रही हैं। बेटों के असीम प्यार एवं बहुओं का बेटी के समान दुलार मिलने से उनके सेवा के हाथ लगातार आगे बढ़ते रहने से उनकी उम्र भी बढ़ती जा रही है। गीता कहती हैं कि संयुक्त परिवार लकड़ी का वह गट्ठर है, जिसे कोई तोड़ या झुका नहीं सकता। संयुक्त परिवार संस्कृति एवं संस्कारों का ऐसा स्रोत है,जिससे परिवार में सदा सुख,शांति,सद्विचार व संस्कार स्वयं पैदा होते रहते हैं। गीता अग्रवाल की ओर से आज यहां मां वाराही के श्री चरणों में भंडारा अर्पित किया गया, जिसे सैकड़ो लोगों ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। इस कार्य में क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता मदन बोहरा उनका लंबे समय से सहयोग करते आ रहे हैं।

जरूरी खबरें