Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी जवान मनोज अटवाल शहीद 7 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

सूचना

: रामनगर : डियूटी पर तैनात सिपाही के साथ दिल्ली के दंपति ने की अभद्रता पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 15, 2024
रामनगर में डियूटी पर तैनात सिपाही के साथ दिल्ली के दंपति ने की अभद्रता पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में शनिवार सुबह रामनगर कोतवाली में तैनात सिपाही विजेंद्र गौतम चीता मोबाइल में ड्यूटी पर तैनात था तथा यह सिपाही रानीखेत रोड पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर ड्यूटी कर रहा था इसी बीच दिल्ली निवासी सचिन दीक्षित एवं उनकी पत्नी पूजा श्रीवास्तव दीक्षित ने अपनी कार नो पार्किंग जोन में खड़ी की थी जिस पर इस सिपाही द्वारा उनकी कार का चालान किया गया मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि इसी बीच कार में सवार महिला द्वारा सिपाही के साथ जमकर अभद्रता की गई तथा उसका कॉलर भी पकड़ कर खींचा इतना ही नहीं महिला द्वारा सिपाही का फोन छीन कर उसे जमीन पर फेंक दिया गया मौके पर महिला द्वारा किए गए तांडव को लेकर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई तथा रोड पर काफी देर तक जाम भी लग गया सिपाही द्वारा तुरंत घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई जिसके बाद कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची तो दिल्ली के पर्यटकों द्वारा उनके साथ भी जमकर अभद्रता की गई पुलिस दिल्ली निवासी दंपति व उनकी कार को कोतवाली ले आई इस मामले में पीड़ित सिपाही द्वारा उक्त दोनों पति-पत्नी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है वहीं पुलिस द्वारा सिपाही की तहरीर दंपत्ति के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

जरूरी खबरें