रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : देहरादून: बरसाती नाले में बहने से दो सगी मासूम बहनों की मौत
Laxman Singh Bisht
देहरादून: बरसाती नाले में बहने से दो सगी मासूम बहनों की मौत

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से दुखद खबर सामने आ रही है। नई बस्ती में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ जिससे मोहल्ले में क्षेत्र की लहरदौड़ गयी। राजेश मित्तल निवासी नई बस्ती थाना क्लेमेंटाउन देहरादून द्वारा थाने पर सूचना दी की दुर्गा मंदिर नई बस्ती क्लेमेंट टाउन में 02 बच्चिया बरसाती नाले में तेज बहाव मे बहकर नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गई है। उक्त सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। मौके पर लोगों द्वारा पुलिस के पहुँचने से पूर्व ही दोनों बच्चियों को रैंप के नीचे से बाहर निकाल दिया गया था। दोनों बच्चियों की डूबने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।मौके पर मृतक बच्चियों की माता रीना कुमारी पत्नी रुदल सदा निवासी ग्राम छोटम पिपरा थाना चौथन जिला खगड़िया बिहार हाल निवासी दुर्गा मंदिर के पास नई बस्ती थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून द्वारा बताया गया कि उनकी दोनों बेटियां लक्ष्मी कुमारी उम्र 7 वर्ष व सोनाक्षी कुमारी उम्र 3 वर्ष दोपहर के समय घर के बाहर बरसाती नाले में नहाने गई थी तथा नाले में तेज पानी आने के कारण वह बहकर नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फस गई, जब मैंने कुछ समय पश्चात उनकी खोजबीन की तो मेरी बड़ी पुत्री की टांगे रैंप के नीचे दिखाई दी, तब हमने लोगों की सहायता से उन्हें बाहर निकाला, पर तब तक उन दोनों की पानी में डूबने के कारण मृत्यु हो गई थी। रीना कुमारी द्वारा बताया गया कि वह तथा उनके पति नई बस्ती में किराए में रहते हैं व दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। उनके पति किसी काम से अपने गांव बिहार गए हुए हैं, जिन्हें जानकारी दे दी गई है। आस पास के लोगों से पूछताछ में भी उनके द्वारा दोनों बच्चों की मृत्यु पानी के नाली के ऊपर बने रैंप के नीचे फसने व डूबने से होना होना बताया गया।पुलिस द्वारा दोनों बच्चियों के शवो का पंचायतनामा भरकर उन्हें अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है, घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जाहैरही है।मृतक बच्चियों की पहचान लक्ष्मी कुमारी (7 वर्ष) और सोनाक्षी कुमारी (3 वर्ष) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं