रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : देहरादून:पेपर लीक मामले में सेक्टर मजिस्ट्रेट परियोजना निदेशक तिवारी निलंबित।
Laxman Singh Bisht
Thu, Sep 25, 2025
..पेपर लीक मामले में सेक्टर मजिस्ट्रेट परियोजना निदेशक तिवारी निलंबित।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक मामले में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है ।कार्मिक विभाग ने हरिद्वार जिले में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट के एन तिवारी परियोजना निदेशक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यूकेएसएसएससी सचिव की ओर शासन को भेजे गए पत्र में जानकारी दी गई है कि हरिद्वार जिले के आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी ने प्रश्न पत्र के 12 सवाल मोबाइल से बाहर भेजे थे ।इस घटना ने परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं ।कहा हालांकि परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए कई स्तरों पर अधिकारी तैनात थे लेकिन घटना से साफ पता चलता है कि पर्यवेक्षण में लापरवाही बढ़ती गई है ।प्रथम दृष्टि सेक्टर मजिस्ट्रेट के एन तिवारी दोषी पाए गए हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि परीक्षा आयोजन में गंभीर चूक और अपने दायित्व के प्रति असंवेदनशील रवैए के कारण सेक्टर मजिस्ट्रेट के एन तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है ।निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता नियमानुसार मिलेगा और उन्हें आयुक्त ग्राम्य में विकास कार्यालय पौड़ी से संबद्ध किया जाता है। मालूम हो पेपर लीक प्रकरण में पूरे प्रदेश के युवाओं में भारी आक्रोश है और विभिन्न संगठन आंदोलन कर रहे हैं एसएमएस सरकार ने यह संदेश दिया है कि परीक्षा की पारदर्शिता से खिलवाड़ करने या लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी व कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।