Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

: देहरादून:जंगलों की आग ने बड़ाई मुख्यमंत्री धामी की चिंता

Laxman Singh Bisht

Sat, May 4, 2024
जंगलों की आग ने बड़ाई मुख्यमंत्री धामी की चिंता उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र के जंगल आजकल आग से धधक रहे हैं सरकार के द्वारा किए जा रहे लाख प्रयासों के बावजूद भी जंगल की आग पर काबू नहीं पाया जा सका है जंगल की आग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चिंता बढ़ा दी है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में बनाग्नि को रोकने के लिये किये जा रहे प्रयासों की उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा मुख्य सचिव, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ), पुलिस महानिदेशक के साथ ही वनाग्नि से प्रभावित जनपदों के जिलाधिकारियों को पूर्व में भी वनाग्नि को रोकने के लिये प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिये गये थे। मुख्यमंत्री आज सभी संबंधित अधिकारियों के साथ इस संबंध में अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा के साथ वनाग्नि से उत्पन्न स्थिति का भी जायजा लेंगे।वन अग्नि को लेकर मुख्यमंत्री धामी चिंतित बुलाई बैठक इस फायर सीजन में वनाग्नि की अब तक 868 घटनाएं दर्ज वनाग्नि से चपेट में आई उत्तराखंड की 1086 हैकटेयर वन भूमिजंगल में आग लगने की वजह से दो लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में आग लगने की 64 जगह लगी आग गढ़वाल में 30 जबकि कुमाऊं में 29 जगह लगी आग

जरूरी खबरें