Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

सूचना

: लोहाघाट:दुर्घटना संभावित क्षेत्र बना लोहाघाट का डिग्री कॉलेज तिराहा लोगों ने प्रशासन / पीडब्ल्यूडी से चौड़ीकरण की उठाई मांग 

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 2, 2024
दुर्घटना संभावित क्षेत्र बना लोहाघाट का डिग्री कॉलेज तिराहा लोगों ने प्रशासन / पीडब्ल्यूडी से चौड़ीकरण की उठाई मांग लोहाघाट का व्यस्ततम डिग्री कॉलेज तिराहा दुर्घटनाओं का बड़ा संभावित क्षेत्र बनता जा रहा है आए दिन तिराहे में दुर्घटनाएं होते रहती हैं तिराहे में व्यवसाय करने वाले व्यापारी अमित बगोली ,महेंद्र सिंह, दीपक जोशी ,सामाजिक कार्यकर्ता विपिन गोरखा आदि ने बताया इस तिराहे की चौड़ाई काफी कम होने के कारण आए दिन यहां पर दुर्घटनाएं होते रहती हैं इस तिराहे से रोज सैकड़ो छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं उन्होंने बताया मीना बाजार से आने वाले तथा जाने वाले चौपहिया वाहन एक बार में यहां पर मुड़ नहीं पाते हैं जिन्हें काफी दिक्कतों के बाद वाहन चालकों को मोड़ना पड़ता है जिस कारण हर वक्त यहां पर जाम लगा रहता है तथा तीव्र ढलान होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है जिस कारण पैदल आने जाने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा राहगीरों को बड़ा खतरा बना हुआ है इसके अलावा कॉलेज रोड में बाइकर्स काफी तेज गति से चलते हैं सभी लोगों ने प्रशासन व पीडब्लूडी लोहाघाट से डिग्री कॉलेज तिराहे का जल्द चौड़ीकरण करने की मांग की है ताकि दुर्घटना को रोका जा सके व्यापारी अमित बगोली ने बताया तिराहे के सुधारीकरण की मांग को लेकर पीडब्लूडी लोहाघाट को पूर्व में ज्ञापन दिया गया था पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई वहीं समस्त क्षेत्र वासियों ने तिराहे में स्पीड ब्रेकर बनाने तथा जल्द सुधारीकरण की मांग की है

जरूरी खबरें