Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

चंपावत:वन सरपंचों का जिलाधिकारी के साथ संवाद। सरपंचो ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

उत्तराखंड:जिले के प्रभारी मंत्रियों की घोषणा भरत चौधरी बने चंपावत के प्रभारी मंत्री

लोहाघाट:स्कूटी अनियंत्रित परिवार सहित खाई में गिरा शिक्षक ग्रामीणों ने बचाई जान।

: लोहाघाट के डेयरी स्वामी ने आंचल डेयरी चंपावत पर दूध में मिलावट करने का लगाया गंभीर आरोप , दूध की जांच करने की मांग को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Thu, May 25, 2023
लोहाघाट ब्लॉक के काफली की जय दुर्गा इंटरप्राइजेज डेयरी उद्योग के स्वामी अरुण जोशी ने आंचल डेयरी चंपावत पर दूध में मिलावट करने का गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी को आंचल डेयरी के दूध की जांच करवाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया है अरुण जोशी ने ज्ञापन में जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा अपने डेयरी उद्योग के लिए आंचल डेयरी चंपावत से प्रतिदिन लगभग 500 लीटर दूध खरीदा जाता है परंतु आंचल डेयरी के द्वारा दूध में काफ़ी मिलावट करी जा रही है जिस कारण इस मिलावटी दूध से पनीर व खोया नहीं बन पा रहा है अरुण जोशी ने कहा उन्होंने आंचल डेयरी के प्रबंधकों व कर्मचारियों से फोन द्वारा कई बार शिकायत करी पर उनके द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया और आंचल डेयरी के मिलावटी दूध के कारण उन्हें हजारों रुपए की चपत लग चुकी है अरुण जोशी ने डीएम चंपावत से आंचल डेयरी चंपावत के दूध की क्वालिटी में सुधार करवाने तथा दूध की जांच करने की मांग करी है उन्होंने कहा लाखों रुपए का लोन लेकर उनके द्वारा यह उद्योग लगाया गया है पर मिलावटी दूध के कारण उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हो चुका है तथा मिलावटी दूध बेचकर आंचल डेयरी के द्वारा लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है उन्होंने डीएम चंपावत से आंचल डेयरी के प्रबंधकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करी है  

जरूरी खबरें