रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : सहकारी समिति, दूबड़ की एसआईटी जांच के लिए लोग हुए मुखर। आधा दर्जन गांवों के लोगों का दिन का चैन एवं उड़ी रात की नींद
Laxman Singh Bisht
साधन सहकारी समिति,दूबड़ मै हुआ करोड़ो रुपए के घोटाले का कथित मामला ।
चंपावत। पाटी ब्लॉक के आधा दर्जन गांव के लोगों के साधन सहकारी समिति दूबड़ से नोटिस मिलने के बाद लगभग 350 से 400 बकायादारों उनके होश उड़े हुए हैं। नोटिस मिलने के बाद 4 मार्च से लोगों ने पहले समिति के आगे धरना दिया,जिसमें उन्हें 20 दिन बाद जांच की रिपोर्ट देने का प्रशासन ने वायदा किया था, लेकिन वायदाखिलाफी से गुस्साए ग्रामीणों ने 24 मार्च से आमरण अनशन शुरू कर दिया। सोमवार को आमरण अनशन कर रहे बाली राम एवं खष्टी बल्लभ को प्रशाशन ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अस्पताल में भर्ती करा दिया। अब यहां आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नरेंद्र उत्तराखंडी समेत केशव दत्त,त्रिभुवन सकलानी,खुशाल सिंह बोहरा एवं काशीराम क्रमिक अनशन में बैठ गए हैं। इस आंदोलन में खरही,बलातड़ी, करौली,सकदेना, टाक बलवाड़ी एवं निलौटी गांव के लोग सम्मिलित हैं। धरना स्थल हुई सभा में ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त था कि उन्होंने अपनी खेती बाड़ी एवं अन्य सुविधाओं के लिए उक्त समिति से ऋण लिया था लेकिन समिति के संचालकों ने ग्रामीणों को धोखा देकर उनके नाम लाखों रुपए की वसूली।निकाली गई। इनमें जयराम पुत्र धरराम ने कहा कि उसने अपनी लड़की की शादी के लिए पचास हजार का ऋण लिया था,जिसकी अदायगी उसने एक साल में ही कर दी थी लेकिन उसके नाम पर तीन लाख रुपए का ऋण दिखाकर अब उससे छः लाख रुपए की वसूली की जा रही है। लोगों का यह भी कहना है कि उन्हें आंदोलन करने का कोई शौक नहीं है, वे मेहनत मजदूरी करने वाले लोग हैं। इस गबन का खुलासा न होने से कई ऐसे लोगों को अनावश्यक दिल की बीमारी पैदा हो गई है जो इस घटना का दंश नहीं झेल पा रहे हैं।
अब सबकी नजरें डीएम नवनीत पाण्डे पर पड़ी हैं।
चंपावत। डेढ़ माह के प्रशिक्षण से लौट कर आए डीएम नवनीत पाण्डे से लोगों की बहुत बड़ी उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि जिलाधिकारी के आने के बाद वे इस मामले में प्रभावी कार्यवाही कर पीड़ितों के साथ शीघ्र ही इंसाफ करेंगे।

विज्ञापन
उत्तराखंड:18 नवंबर को आयोजित होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ।
चंपावत:आदर्श ग्राम सिमल्टा और फोर्ती के समग्र विकास को मिलेगी गति, जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा
लोहाघाट:निस्संतान दंपतियों के लिए आस्था और विश्वास का पवित्र धाम है झूमाधुरी मंदिर:शशांक पाण्डेय
चंपावत:मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने पाटी एसडीएम कार्यालय में भरी हुंकार, कहा 12 सूत्रीय मांगें पूरी न होने तक नहीं लेंगे विराम।
अभियंता दिवस: राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका।
लोहाघाट:रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने से लोहाघाट में पिछले 4 दिनों से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद।
लोहाघाट:राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर सुलेख एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता आयोजित
बाराकोट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर द्वितीय चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू,
लोहाघाट:एक कटोरा दाल समोसा सीएम तेरा नहीं भरोसा मानदेय को लेकर आशाओं का आंदोलन जारी।