Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में फिर उपजा विवाद विशेष समुदाय से जुड़ा है मामला। विशेष समुदाय के लोगों के खिलाफ फिर भड़का आक्रोश।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 23, 2025

चंपावत में फिर उपजा विवाद विशेष समुदाय से जुड़ा है मामला। विशेष समुदाय के लोगों के खिलाफ फिर भड़का आक्रोश।

चंपावत मे हिंदूवादी संगठन के लोगों ने विशेष समुदाय के एक युवक पर हिंदू नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर चंपावत कोतवाली में हंगामा शुरू कर दिया। देर शाम हिंदूवादी संगठन एवं व्यापार संघ के पदाधिकारी सहित बीजेपी के तमाम पदाधिकारी भी कोतवाली पहुंच गए तथा आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को चंपावत जिला मुख्यालय में शाम के समय विश्व हिंदू परिषद ने विशेष समुदाय के युवक की हरकत को लेकर बबाल शुरू कर दिया। जिसको लेकर दर्जनों कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय स्थित एक नाबालिग लड़की से विशेष समुदाय का युवक छेड़ छाड़ कर रहा था। जिसके बाद हिंदूवादी संगठन ने मामले को लेकर आपत्ति जताई। कल बुधवार को सुबह सभी कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच फ़िर मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की मांग करेंगे। कुछ समय पूर्व भी विशेष समुदाय से जुड़े मामले को लेकर जिला मुख्यालय में बड़ा बबाल हुआ था। तीन दिन तक सभी विशेष समुदाय की दुकानों को बंद किया गया था। जानकारी के मुताबिक समुदाय का युवक भी नाबालिग है।

जरूरी खबरें