Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

लोहाघाट:ऑपरेशन प्रहार लोहाघाट पुलिस ने 4.36 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

लोहाघाट:30 जून को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में गरजेंगे गुरिल्ला 01 जुलाई को करेंगे सचिवालय कूच।

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

सूचना

: लोहाघाट में कांग्रेस ने मनाई संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म जयंती

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 14, 2024
लोहाघाट में कांग्रेस ने मनाई संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म जयंती रविवार 14 अप्रैल को पूरे देश में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं रविवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष नवीन जोशी की अध्यक्षता में लोहाघाट के कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की जन्म जयंती को धूमधाम से मनाया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र में माल्यार्पण कर उन्हें याद किया तथा उनके पग चिन्हो में चलने का संकल्प लिया वही कार्यक्रम में मौजूद लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने डॉक्टर अंबेडकर को भारत का सच्चा सपूत बताते हुए समस्त लोगों से उनके पग चिन्हों में चलने की अपील करी विधायक अधिकारी ने कहा डॉक्टर अंबेडकर जैसे विद्वान लोग सदियों में एक बार जन्म लेते हैं वह समस्त भारतीयों के लिए प्रेरणा स्रोत है संविधान के माध्यम से बताए गए उनके रास्ते पर आज पूरा देश चल रहा है इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी भागीरथ भट्ट ,विधायक प्रतिनिधि चांद बोहरा , बाराकोट ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी, प्रवक्ता शैलेंद्र राय ,जितेंद्र शाह, जगत सिंह, कविराज मोनी ,नारायण राम ,शिवराज बिष्ट, जावेद खान ,बल्लू मेहरा आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें