Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

देवीधुरा:सीएम धामी कल 16 मई को देवीधूरा में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण प्रशिक्षण महा अभियान में होंगे शामिल

लोहाघाट:कानाकोट सलना सड़क में अवैध खनन का काम जोरों पर। ग्रामीणों की रोक लगाने की मांग।

लोहाघाट विधायक की कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर कई लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: पिथौरागढ़:दुर्गम बरम, फाफा, होकरा में खुलेंगे सामुदायिक पुस्तकालय / जिला पंचायत बोर्ड से 15 लाख रुपए स्वीकृत विद्यार्थियों के लिए साबित होगा वरदान /जिपंस जगत मर्तोलिया ने की थी पहल।

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 16, 2024
बरम, फाफा, होकरा में खुलेंगे सामुदायिक पुस्तकालय जिला पंचायत बोर्ड से 15 लाख रुपए स्वीकृत जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने जिला पंचायत बोर्ड से धारचूला में एक तथा मुनस्यारी में दो सामुदायिक पुस्तकालयों के लिए 15 लाख रुपए की धनराशि अपने प्रस्ताव पर स्वीकृत करा लिए है। जिला पंचायत ने बरम, उच्छैती, होकरा के लिए स्वीकृत पुस्तकालयों के लिए निविदा भी आमंत्रित कर ली है। शीघ्र ही इन क्षेत्रों में पुस्तकालय संचालन के लिए बैठक आयोजित की जाएगी। इन पुस्तकालयों के खुलने के बाद इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।इन पुस्तकालयों के माध्यम से केवल प्रतियोगिता परीक्षा ही नहीं विद्यार्थियों को स्वरोजगार के क्षेत्र में भी अपना भविष्य तलाशने के लिए समय-समय पर कैरियर गाइडेंस के लिए सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे।  जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने दावा किया कि उन्होंने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में उत्तराखंड में विकास की प्रचलित खड़ंजा संस्कृति के विपरित सामुदायिक पुस्तकालय खोलकर उत्तराखंड के जनप्रतिनिधियों लिए एक नया संदेश देने का प्रयास मात्र किया।उन्होंने कहा कि आजादी के 76 वर्ष के बाद भी प्रधान से प्रधानमंत्री तक केवल खड़ंजा, सीसी और बटिया ही बनाते है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से स्वरोजगार के क्षेत्र में भी उनके द्वारा कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बरम के राजकीय इंटर कॉलेज बरम, ग्राम पंचायत फाफा के राजकीय इंटर कॉलेज उच्छैती, ग्राम पंचायत होकरा के राजकीय इंटर कॉलेज होकरा में सामुदायिक पुस्तकालय का संचालन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक पुस्तकालय के लिए 5-5 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था जिला पंचायत ने इसके लिए निविदा भी आमंत्रित कर ली है।उन्होंने कहा कि आंगल नव वर्ष 2025 से पूर्व इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को तीन पुस्तकालयों का तोहफा मिल जाएगा। ************************** त्याग पत्र को करें स्वीकार पिथौरागढ़ के जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि वह अपने त्यागपत्र देने पर अभी भी कायम है। उन्होंने अपना त्यागपत्र तत्काल स्वीकार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनके प्रस्ताव के साथ अन्याय किया गया है। वे इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई को आगे भी लड़ते रहेंगे।उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुस्तकालय के प्रस्ताव पर अमल नहीं किया गया है। कहा कि हम फर्जी खड़ंजो के प्रस्ताव नहीं देते है।इसलिए जिला पंचायत सदस्य नहीं रहना चाहते है। उन्होंने कहा कि एक ही विकासखंड में 5 वर्षों से सर्वाधिक बजट खर्च किया जा रहा है।यह अन्य सात विकास खंडो के साथ घोर अन्याय है। अन्य सदस्यों की चुप्पी पर कहा कि उनकी जनता उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी।

जरूरी खबरें