Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:डीएम ने 13.85 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन तहसील भवन का किया स्थलीय निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:मां वाराही धाम देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की कवायद तेज

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

लोहाघाट:इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी का शानदार प्रदर्शन। हर्षित बने स्कूल टॉपर।

लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ 25वें दीप महोत्सव का रंगारंग आगाज पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने महोत्सव का किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 25, 2024
भव्य कलश यात्रा के साथ खेतीखान में 25वें दीप महोत्सव का रंगारंग आगाज पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने महोत्सव का किया शुभारंभ शुक्रवार को महिलाओं के द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ खेती खान में 25 वें दीपमहोत्सव का आगाज हुआ।पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में क्षेत्र की मातृ शक्ति के साथ-साथ भीम राम एन्ड पार्टी के छोलिया नर्तक दल के साथ साथ खेतीखान क्षेत्र के विद्यालयों की मनमोहक झांकियो व कलश यात्रा में पहाड़ी पहनावे में आई बालिकाओं ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए झांकी मुख्य मेला मंच से चलने के बाद मल्ली बाजार, तल्ली बाजार,, कैडागांव होते हुए दीपमहोत्सव मंच में पहुंची और रंगारंग कार्यक्रमो के साथ झांकी का समापन हुआ । दीपमहोत्सव अध्यक्ष विजय सिंह बोहरा की अध्यक्षता व डॉ दिवाकर भट्ट के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व गणमान्य लोगों का अतिथि सत्कार किया गया।वहीं अपने उद्बोधन में पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल ने बताया की चंपावत जनपद के सबसे पुराने इस महोत्सव में यहां की जनता ने बिना किसी राजकीय सहायता के इतना भव्य और दिव्य कार्यक्रम किया जा रहा है जिसके लिए आयोजन समिति व यहां की क्षेत्रीय जनता को वे धन्यवाद करते हैं उन्होंने महोत्सव कमेटी को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया वहीं इस दौरान उन्होंने पूर्व की यादों को भी साझा किया समिति अध्यक्ष ने सभी अतिथियों ,विभिन्न विद्यालयों के बच्चों व समस्त विद्यालयों के प्रधानचार्य व क्षेत्रीय जनता का कार्यकम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।वहीं दूसरी और व्यापारिक मेले का भी आज से शुभारंभ हो गया है मेला संयोजक संदीप कलखुडिया ने बताया कि उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों के व्यापारियों ने दीपमहोत्सव में हर प्रकार की दुकानों कॉस्मेटिक, क्रॉकरी, जूता-चप्पल, रेडीमेट, खिलोनो, बर्तनों, फ़ास्ट फूड व बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, चरखे, मिकी माउस ,कोलंबस,जम्पिंग आदि लगाए हुए हैं ।पूरी बाजार को लाइट व झालरों से सजाया गया है । पूरे खेतीखान क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है आज के कार्यक्रम में सुमित कलखुडिया, बबलू देव,आलोक वर्मा, मनोज माहरा, यशपाल मनराल, नरेंद्र सिंह, विजय फर्त्याल, महेश परिध्यानी, चिरंजी लाल वर्मा ,लक्ष्मी दत्त ओली, दयाकिशन पांडे, हेमलता जोशी, संजीव ओली, श्री कृष्ण जोशी, प्रकाश माहरा, नरेंद्र सिंह, पुष्कर पुजारी ,सहित तमाम लोग मौजूद रहे

जरूरी खबरें