Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी जवान मनोज अटवाल शहीद 7 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

सूचना

: अल्मोड़ा:बिनसर अग्निकांड में सीएम धामी का बड़ा एक्शन डीएफओ अल्मोड़ा सहित तीन अधिकारी सस्पेंड

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 14, 2024
बिनसर अग्निकांड में सीएम धामी का बड़ा एक्शन डीएफओ अल्मोड़ा सहित तीन बड़े अधिकारी सस्पेंड गुरूवार को अल्मोड़ा के बिनसर जंगल में लगी आग से चार वनकर्मियों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त फैसला लेते हुए सीसीएफ कुमाऊं,चीफ कंजरवेटर नॉर्थ और डीएफओ अलमोड़ा को सस्पेंड कर दिया है। सीएम ने सीधे तौर पर तीनों अधिकारियों को घटना का जिम्मेदार माना है, उन्होंने कहा निर्देश के बावजूद अधिकारियों की लापरवाही के चलते हादसे में वनकर्मियों की जान गयी।सीएम ने कहा घायलों के उपचार को लेकर सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है, सभी को एयर एम्बुलेंस के जरिये दिल्ली एम्स शिफ्ट किया जा रहा है।इस घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले जहां वायु सेवा से संपर्क कर बिनसर के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए संपर्क किया वहीं तत्काल घायलों के बेहतर इलाज के लिए हेली एंबुलेंस की व्यवस्था कर एम्स में बातचीत कर उनके इलाज का प्रबंध कराया और इसके बाद लापरवाह अफसर पर कार्रवाई की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीधे तौर पर इन बड़े अफसर को जिम्मेदार माना है मुख्यमंत्री ने साफ साफ कहा है की हम समय समय पर ऐसे मामलो में बड़े अफसरों को मौके पर जाने कारवाई करने के निर्देश देते है लेकिन लापरवाही बरती गई है।

जरूरी खबरें