रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री
Laxman Singh Bisht
सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। 10 जुलाई को सीएम धामी का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल 1832 दिन का हो गया, जबकि एनडी तिवारी 1831 दिनों तक मुख्यमंत्री पद पर रहे थे। एन0डी तिवारी 2 मार्च 2002 से 7 मार्च 2007 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे और राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बने जिन्होंने अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया था। वहीं, पुष्कर सिंह धामी 4 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री बने और 2022 विधानसभा चुनाव के बाद भी भाजपा नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए दोबारा मुख्यमंत्री बनाया।धामी ने हाल ही में भाजपा के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी बनाया, जिन्होंने लगातार 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। अब महज कुछ दिनों के भीतर उन्होंने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।राज्य गठन के बाद उत्तराखंड ने कई मुख्यमंत्री देखे, लेकिन स्थिर नेतृत्व और लंबे कार्यकाल के मामले में अब धामी सबसे आगे निकल गए हैं। उनके नाम अब प्रदेश की राजनीति का एक नया अध्याय दर्ज हो गया है।
सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी – 1832+ दिन
नारायण दत्त तिवारी – 1831 दिन
त्रिवेंद्र सिंह रावत – 1452 दिन
हरीश रावत – 1148 दिन
भुवन चंद्र खंडूड़ी – 840 दिन (प्रथम कार्यकाल)उत्तराखंड की राजनीति में यह उपलब्धि एक ऐतिहासिक मील का पत्थर मानी जा रही है।
विज्ञापन
बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।