चंपावत:टनकपुर पूर्णागिरी रोड में बाटनागाढ़ मे बनेगा 610 मीटर लंबा पुल ,सीएम धामी ने दी मंजूरी
Laxman Singh Bisht
Jul 13, 2023 07:10 pm
4 views
13 Jul 2023
टनकपुर पूर्णागिरी मार्ग पर स्थित बाटनागाढ पर वर्षात में बंद होने वाली सड़क की समस्या का स्थाई समाधान होगा। इस हेतु इस स्थान पर लगभग 610 मीटर स्पान का पुल बनेगा। इसके लिए विश्व बैंक को शीघ्र ही प्रस्ताव भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी को शीघ्र ही प्रस्ताव विश्व बैंक परियोजना अंतर्गत तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिएपूर्व में जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी द्वारा टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर बांटनागाड़ में मोटर पुल निर्माण की घोषणा की गई है। पुल बनने के बाद मां पूर्णागिरि के दर्शनार्थियों सहित स्थानीय आम जनमानस को आवागमन में असुविधा नही होगी*।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सांय सचिवालय में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ दोनों मंडलों के आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपदों में आपदा की स्थिति तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जनपदवार समीक्षा की। जनपद चंपावत की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने मानसूनकाल में जिले की सड़क मार्गों सहित अन्य घटनाओं की जानकारी जिलाधिकारी चंपावत से ली जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी ने अवगत कराया कि वर्तमान में प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग टनकपुर-चंपावत यातायात हेतु सुचारू है,कहीं कहीं पर वर्षा के कारण मार्ग बंद हो जाता है जिसे तत्काल खोल दिया जाता है इस हेतु पर्याप्त मशीनरी जगह जगह रखी गई है, इसके अतिरिक्त ग्रामीण मार्ग भी बंद हो रहे हैं जिन्हें भी तत्काल खोले जाने हेतु कार्य गतिमान है। जिलाधिकारी ने माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि टनकपुर- पूर्णागिरि मोटर मार्ग बाटनागाड़ में लगभग एक सप्ताह से बंद है जिसे खोले जाने हेतु 9 मशीनों व डंपर लगाए गए हैं लगातार कार्य जारी है, इस स्थान पर
लगभग 375 मीटर सड़क मार्ग में 12 मीटर चौड़ाई व 8 मीटर ऊंचाई में मलवा भर गया है जिसमें से अभी तक 200 मीटर सड़क से मलवा हटाया जा चुका है शीघ्र ही शेष मलवा भी हटा लिया जाएगा। इस स्थान पर मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत स्थाई मोटर पुल बनाए जाने हेतु लोनिवि द्वारा 91.56 लाख का प्रथम चरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है,इस सम्बंध में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस पुल का प्रस्ताव विश्व बैंक परियोजनान्तर्गत रखा जाय
विज्ञापन
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।