रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : स्कूल आने-जाने में बच्चों को जंगली जानवरों का खतरा एसएमसी अध्यक्ष का मुख्यमंत्री को ज्ञापन वाहन व्यवस्था की मांग
Laxman Singh Bisht
घने जंगल के बीच से गुजरना पड़ता है नौनिहालों को
लोहाघाट ब्लाक की ग्राम सभा बलाई के खूना बलाई ,अंडोली , बूढ़ाखोली तोक के छात्र छात्राओं को कक्षा 5 पास करने के बाद रा0 जूनियर हाईस्कूल खूनाबोरा में पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है।इस दौरान छात्र-छात्राओं को घने जंगल के रास्ते पैदल आने जाने में लगभग 6 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। स्कूल जाने के दौरान घनघोर जंगल में स्कूली बच्चों को जंगली जानवरों का बड़ा खतरा बना रहता है। जिस कारण अभिभावकों की चिंता बनी रहती है । एसएमसी अध्यक्ष पान सिंह बोरा व भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश बोरा ने बताया छात्र-छात्राओं व अभिभावकों की इस समस्या के समाधान के मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते हुए छात्र-छात्राओं के स्कूल आने जाने हेतु वाहन व्यवस्था करने की मांग की है।
साथ ही डीएम चंपावत व मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। पान सिंह ने बताया क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बना रहता है ।जिस कारण अभिभावक की बारी-बारी से बच्चों को स्कूल पहुंचने की ड्यूटी लगी रहती हैं ।उन्होंने कहा समस्या के समाधान व बच्चों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री से बच्चों के स्कूल आने-जाने के लिए वाहन व्यवस्था करने की मांग की है। कहा सड़क मार्ग से स्कूल की दूरी आने जाने में 12 किलोमीटर है।

विज्ञापन
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
लोहाघाट:भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण