Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : सीएम धामी पहुँचे नानकमत्ता नानकसागर बांध एवं आसपास के क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 31, 2025

सीएम धामी पहुँचे नानकमत्ता नानकसागर बांध एवं आसपास के क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 31 अगस्त को उधम सिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में पहुंचे जहां सुरक्षा की दृष्टिगत उन्होंने नानक सागर डैम व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिशासी अभियंता से बांध की स्थिति, जलस्तर, बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों तथा सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मानसून काल में हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना आवश्यक है ताकि किसी भी प्रकार से जनजीवन प्रभावित न हो।मुख्यमंत्री ने नानकसागर स्थित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाँध एवं जल निकासी की स्थिति पर लगातार कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने जिलाधिकारी एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा प्रबंधन की दृष्टि से समय रहते सभी आवश्यक कदम उठाए जाएँ तथा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था और मजबूत की जाए।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि मानसून के दौरान किसी भी तरह की आपदा की स्थिति से जनता को सुरक्षित रखा जाए। इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर त्वरित कार्यवाही करें। उन्होंने अधिकारियों को जनता को समय-समय पर सटीक जानकारी उपलब्ध कराने, अलर्ट जारी करने और आवश्यक संसाधन पहले से उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।...

जरूरी खबरें