Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:पीएम मोदी की चंपावत को सौगात स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत चंपावत जिले का होगा कायाकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 करोड़ की योजना का वर्चुअल किया शुभारंभ 

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 7, 2024
स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत चंपावत जिले का होगा कायाकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 करोड़ की योजना का वर्चुअल किया शुभारंभ चंपावत मुख्यालय के चाय बागान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट और जनपद चंपावत की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने किया प्रतिभाग  गुरुवार को जिला मुख्यालय से लगे सीलिंगटाक स्थित चाय बागान में पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली शुभारंभ किया। जिससे चंपावत चाय बागान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जल्द ही नई पहचान मिलेगी। स्वदेश दर्शन के तहत जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु क्षेत्र में अनेक कार्य किए जायेंगे। केंद्र सरकार के स्वदेश दर्शन 2.0 अभियान के तहत चाय बागान में पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा। जिससे चंपावत जिले को मॉडल जिले के रूप में विकसित किया जाएगा।जिले में पर्यटन सुविधाओं का विकास होने से सीमांत चंपावत में चाय उत्पादन को बढ़ावा तो मिलेगा ही इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जिससे पर्यटन गतिविधियों से नई पहचान मिलेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जनपद चंपावत को मॉडल जिले के रूप में विकसित करने के लिया केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है, आने वाले समय में इसका सीधा लाभ चंपावत में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो प्रस्ताव उत्तराखंड से भेजें उसे केंद्र सरकार और पर्यटन विभाग ने शत प्रतिशत स्वीकृति दी और चंपावत और पिथौरागढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 70-70 करोड़ अनुमोदित किए। उन्होंने कहा कि स्वदेश दर्शन अंतर्गत आने वाले समय में चाय बगान, मायावती आश्रम सहित अन्य स्थलों का कायाकल्प हो जायेगा और पर्यटकों की संख्या में भारी मात्रा में वृद्धि होगी और यहा के लोगों की आर्थिकी में भी इजाफा होगा। वही प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा की केंद्र सरकार व राज्य सरकार लगातार हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए हर क्षेत्र में कार्य कर रही है। कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की संकल्पना चंपावत को आदर्श चंपावत बनाने में सरकार विभिन्न क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य कर रही है। जिससे आने वाले समय में पर्यटन को भी काफी बढ़ावा मिलेगा। स्वदेश दर्शन 2.0 अंतर्गत चिन्हित इस जनपद में पर्यटन के विकास के क्षेत्र में यह एक बेहद महत्वपूर्ण, सराहनीय कदम है। उन्होंने स्वदेश दर्शन में चंपावत और पिथौरागढ़ को चिन्हित करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस योजना अंतर्गत अनुमोदित 70 करोड़ से जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, पर्यटकों के आवागमन के लिए पगडंडी, रास्ते, जंगल का ट्रैक रूट, आवास आदि बनाए जायेंगे और आने वाले समय में यह भारी संख्या में पर्यटन आयेंगे, जिससे आर्थिकी में भी बढ़ोत्तरी होगी। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने चंपावत चाय बागान का निरीक्षण किया और चाय बगान की नैसर्गिक सौंदर्यता को निहारा। उन्होंने टी बोर्ड की महिलाओं से वार्ता भी की।इस अवसर पर 12 बालिकाओं को हाई स्कूल एवं इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दो-दो हजार का चैक, कला साहित्यिक, खेल आदि क्षेत्र में 12 बालिकाओं को दो-दो हजार का चैक, आमोड़ी डिग्री कॉलेज, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पल्सो, राज्यकीय बालिका इंटर कॉलेज टनकपुर, महात्मा गांधी राजकीय प्राथमिक विद्यालय टनकपुर को स्कूल में बालिकाओं के अधिक पंजीकरण हेतु स्कूलों को पंद्रह-पंद्रह हजार की धनराशि वितरित की गई। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की 55 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, बाराकोट प्रमुख विनीता फर्त्याल, पाटी प्रमुख सुमनलता, जेष्ठ प्रमुख मोनिका बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, पुर्व विधायक पूरन फर्त्याल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, श्याम नारायण पाण्डे, कैलाश अधिकारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहितपाठक, राजू बिष्ट  ,अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष गोविंद प्रसाद ,डीएम नवनीत पाण्डे, एसपी अजय गणपति, सीडीओ संजय सिंह, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें