चंपावत:बाबाआदम के जमाने में बने जी0आई0सी0 देवीधुरा के भवन कर रहे है अनहोनी का इन्तजार। एक दर्जन कक्षा कक्षों में 8 कक्षा कक्ष कभी भी दे सकते है जानलेवा दुर्घटनाओं को दावत।
Laxman Singh Bisht
Aug 24, 2024 11:29 pm
31 views
24 Aug 2024
बाबा आदम के जमाने में बने जी0आई0सी0 देवीधुरा के भवन कर रहे है अनहोनी का इन्तजार।एक दर्जन कक्षा कक्षों में 8 कक्षा कक्ष कभी भी दे सकते है जानलेवा दुर्घटनाओं को दावत।
चंपावत जिले के वाराही धाम देवीधुरा के राजकीय इंटर कालेज के बाबा आदम के समय मे बने कक्षा कक्षों की स्थिति इतनी खतरनाक बनी हुई है कि कभी भी ये भयंकर जानलेवा दुर्घटना का कारण बन सकती है। कुछ बर्ष पूर्व रा0प्राथमिक विद्यालय मूंनकांडा में शौचालय की जीर्ण छत गिरने से एक स्कूल के बच्चे को अपनी जान गवानी पड़ी जबकि इस सम्बंध में यहाँ के अभिभावक विभाग को अवगत कराते आ रहे थे बच्चे को मौत के बाद ही पूरा तंत्र हरकत में आया ठीक ऐसी ही स्थिति यहाँ के जी0आई0सी0 की है इस विद्यालय में देवीधुरा के समीपवर्ती अल्मोड़ा,नैनीताल जिलों के 350 बच्चे अध्धयन के लिए आते है।देश के पर्यटन व धर्मिक पर्यटन के मानचित्र में उभर रहे वाराही धाम देवीधुरा के इस विद्यालय के भवनों की स्थिति को देख कर हर किसी को इस बात पर तरस आ रहा है कि जिस सुरम्य व रमणीक स्थान में यहां के लोगो ने जी0आई0सी0 की स्थापना की है यदि यहाँ पर्यटन की दृष्टि से भव्य इमारतों का निर्माण किया जाता है तो इससे न केवल वाराही धाम की शान बढ़ेगी बल्कि मुख्यमंत्री धामी की परिकल्पना के अनुरूप बनाये जा रहे मॉडल जिले को भी भव्यता मिलेगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मनसा को पंख लगाने के प्रयास में जुटे यहाँ के युवा ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह बिष्ट,चन्दन सिंह बिष्ट, हयाद सिंह बिष्ट, बिशन सिंह चम्याल,तारा सिंह चम्याल,नवीन राणा ,गोपाल पनतोला का कहना है कि वाराही धाम के बदलते स्वरूप को देखते हुए यहाँ की शिक्षण संस्था के जीर्ण भवन हर व्यक्ति की आंखों की किरकिरी बने हुए है वाराही मन्दिर कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया का कहना है कि माँ वाराही द्वारा जिस प्रकार मुख्यमंत्री को यहाँ आने का बुलावा दिया जाता रहा है उसे देखते हुए अब वाराही धाम के विकास एवं इससे नई दिशा व दसा दिए जाने के लिए नए द्वार खुल गए है जिससे अब यहाँ विकास की नई कड़ियाँ जुड़ती रहेंगी। उनका यह भी कहना है कि सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने स्वयं यहाँ की स्थिति का नजदीक से अध्ययन किया है वे भी वाराही धाम को और भव्य व दिव्य बनाने के प्रयासों में जुटे हुए है

विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश