Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:मुख्यमंत्री धामी के सपनों को साकार कर रहे हैं युवा काश्तकार आदर्श चंपावत बनाने में दे रहे हैं अपना अहम योगदान

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 28, 2024
मुख्यमंत्री धामी के सपनों को साकार कर रहे हैं युवा काश्तकार आदर्श चंपावत बनाने में दे रहे हैं अपना अहम योगदान चम्पावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की परिकल्पना जनपद चंपावत को आदर्श जनपद बनाए जाने हेतु जिले के प्रगतिशील युवा काश्तकार भी अपना योगदान दे रहे है। जिनके द्वारा बागवानी के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर जिले में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया जा रहा हैं। युवा यहां की भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार सेब उत्पादन में बेहतर कार्य कर अपनी आर्थिकी को बढ़ा रहे हैं और लोगों को भी सेब उत्पादन हेतु जागरूक एवं प्रेरित कर रहे हैं।जिला उद्यान अधिकारी टी.एन पांडे ने अवगत कराया की राज्य सरकार द्वारा संचालित मिशन एप्पल योजना के अंतर्गत जनपद के उच्च उत्पादन वाली उन्नत प्रजातियों तथा क्लोनल मूल वृन्तो के प्रयोग से सिंचाई सुविधा के साथ सुनियोजित बागवानी तकनीक अपनाते हुए अति सघन रोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषकों को प्रोत्साहित करने के लिए 0.40 हे०(20 नाली) क्षेत्र में इकाई स्थापना हेतु कुल लागत का 60 प्रतिशत राजसहायता प्रदान की जाती है।जनपद चंपावत विकासखंड चंपावत (शक्तिपुरबुंगा, दुधपोखरा, नरसिंहडांडा, पुनावे, सिप्टी), लोहाघाट (डूंगरीफर्त्याल, खेसकांडे, फोर्टी, पाटन, कोलीढेक) एवं पाटी (बुंगाबिरोड़ा, खेतीखान, देवीधुरा) की भौगोलिक स्थिति के अनुसार यहां की जलवायु से उत्पादन के लिए अत्यधिक अनुकूल है।उन्होंने बताया की विगत 3 वर्षों में योजना अंतर्गत जनपद में 10 हे० क्षेत्रफल में सेब (ग्रैनी स्मिथ, किंटराट, रेडलमगाला, डार्कबैरन गाला, जिरोमाइन, स्पर आदि प्रजाति) उद्यानों की स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त राजकीय उद्यान चौबटिया से प्राप्त डबल सेब ग्राफ्ट फल पौधों का वितरण भी कृषकों को किया गया। इसी प्रकार कुल 108 सेब सघन उद्यानों की स्थापना का कार्य जनपद में पूर्ण कर लिया है।रूट स्टॉक आधारित पौधे होने के कारण सामान्य प्रजाति से आधे समय एक से तीन वर्ष में ही सेब के पौधे में फल आ जाते हैं। प्रतिवृक्ष प्रारंभिक अवस्था में 5 से 7 किलोग्राम फल उत्पादन होता है एवम फलों की गुणवत्ता अच्छी होने के कारण फलों को बाजार भाव भी अच्छा मिलता है। पांच नाली क्षेत्र में अति सघन योजना अंतर्गत सब के ढाई सौ पौधे आरोपित किए जाते हैं जिसमें प्रारंभिक वर्षों में कृषक द्वारा 1500 किलोग्राम सब का उत्पादन एवं इंटरक्रॉपिक फसल (शिमला मिर्च, बंदगोभी, फ्रेंच बीन आदि) से लगभग 2.25 लाख वार्षिक आय भी अर्जित की जाती है। जिससे जनपद के काश्तकारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही वह अन्य को भी इस बागवानी के क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करा कर आर्थिक रूप से सशक्त बना रहे हैं।    

जरूरी खबरें