Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

सूचना

: चंपावत:महिला की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर कर डाले अश्लील मैसेज पुलिस ने सिखाया सबक मोबाइल जब्त कर हाथ में थमाए नोटिस पाटी क्षेत्र का है मामला

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 21, 2024
महिला की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर कर डाले अश्लील मैसेज पुलिस ने सिखाया सबक मोबाइल जब्त कर हाथ में थमाए नोटिस चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र की एक महिला की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील मैसेज करने का मामला सामने आया मामले का पता चलने पर महिला काफी मानसिक तनाव में आ गई थी जिसके बाद महिला के द्वारा पाटी थाने में शिकायत की गई थीं मामले का एसपी चंपावत अजय गणपति ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम गठित की तथा जल्द अपराधियों को पकड़ने के निर्देश दिए एसपी के निर्देश पर चंपावत पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए  जिले के थाना पाटी क्षेत्र की महिला की फर्जी इन्स्ट्रग्राम आई0डी0 बनाकर अभद्र टिप्पणी करने वाले दोनो अभियुक्तो का पता लगाकर गाजियाबाद, (उत्तर प्रदेश) जाकर धारा 35(3) बीएनएनएस का नोटिस तामील कराया तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन कब्जे में लिए हैं पुलिस के अनुसार पाटी क्षेत्र मे अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेक  इंस्टाग्राम आई0डी0 बनाकर महिला की फोटो लगाकर गन्दी-गन्दी टिप्पणी कर वादिनी को बदनाम किया जा रहा था । एसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा थाना पाटी क्षेत्र मे महिला का फर्जी इन्स्टग्राम आई0डी0 के सम्बन्ध में जॉच करने पर उक्त फर्जी आई0डी0 बनाने वाले अभियुक्त- हेम चन्द्र जोशी पुत्र केशव दत्त जोशी, निवासी कुकना ढोलीगांव, पो0 जोस्यूडा थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल तथा श्याम खतवे पुत्र राम देव खतवे, निवासी 288 रजापुर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश का होना प्रकाश में आने पर उ0नि0 हरीश प्रसाद, चौकी प्रभारी बाराकोट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गाजियाबाद,( उत्तर प्रदेश) जाकर पुलिस टीम ने दोनो अभियुक्तों को धारा 35(3) बीएनएनएस का नोटिस तामिल कराते हुए दोनो के मोबाईल को कब्जे मे लिया । पुलिस टीम में उ0नि0 हरीश प्रसाद, चौकी प्रभारी, बाराकोट,मुख्य आरक्षी ध्यान सिंह, थाना लोहाघाट,कानि0 गिरीश भट्ट, सर्विलांस सैल,साईबर सैल चम्पावत ,सर्विलांस सैल चम्पावत सामिल रहे

जरूरी खबरें