रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बिना किसी सहायता के ग्रामीणों ने उठाया मंदिर सौंदर्यीकरण का बीड़ा, जनसहयोग से बदल रही श्री ऐड़ी देवता मंदिर क
Laxman Singh Bisht
बिना किसी सहायता के ग्रामीणों ने उठाया मंदिर सौंदर्यीकरण का बीड़ा, जनसहयोग से बदल रही श्री ऐड़ी देवता मंदिर की तस्वीर
चम्पावत जनपद के ग्राम गड्यूड़ा स्थित श्री ऐड़ी देवता मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य पूरी तरह से ग्रामीणों के आपसी सहयोग, श्रमदान और जनसहयोग से किया जा रहा है। आज तक इस कार्य के लिए किसी भी सरकारी विभाग या जनप्रतिनिधि से कोई आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हुई है।गाँव के लोगों ने स्वयं आगे बढ़कर तन, मन और धन से सहयोग दिया है। कोई श्रमदान कर रहा है, कोई निर्माण सामग्री उपलब्ध करा रहा है, तो कोई अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग दे रहा है। इसी जनभागीदारी के कारण मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है और इसके विकास की जिम्मेदारी भी सभी की है। वे चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ियों को एक सुंदर, व्यवस्थित और भव्य मंदिर परिसर मिले।ग्रामीणों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, प्रवासी भाइयों-बहनों एवं समाजसेवियों से भी इस पुण्य कार्य में यथासंभव सहयोग करने की अपील की है। उनका कहना है कि "छोटा या बड़ा नहीं, हर सहयोग मंदिर निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है।

क्षेत्र की मातृ शक्ति के द्वारा बढ़ चढ़कर मंदिर निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत 551 निर्माण श्रमिकों को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव का उद्घाटन करने का सीएम धामी से अनुरोध। कमेटी ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण।