रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :विधवा महिलाओं की अधिकतम दो पुत्रियों के विवाह हेतु मिलेगा 50 हजार रूपये का अनुदान
Laxman Singh Bisht
विधवा महिलाओं की अधिकतम दो पुत्रियों के विवाह हेतु मिलेगा 50 हजार रूपये का अनुदान

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना का लाभ उठाने अपील की है।समाज कल्याण विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा विधवा महिलाओं की पुत्रियों के विवाह हेतु अनुदान योजना संचालित की जा रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.एस. सामंत ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग से विधवा पेंशन प्राप्त कर रही सभी वर्गों की विधवा महिलाओं की अधिकतम दो पुत्रियों के विवाह हेतु 50,000 रूपए की धनराशि अनुदान के रूप में दिए जाने का प्रावधान है।उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को एक पासपोर्ट साइज प्रमाणित फोटो, परिवार रजिस्टर (भाग-2) की नकल, अंत्योदय/बीपीएल अथवा आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र तथा वर-वधू की आयु का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए विवाह जिस वित्तीय वर्ष में हुआ है, उसी वित्तीय वर्ष में आवेदन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थी निर्धारित अभिलेखों के साथ योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए समाज कल्याण विभाग के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-4093 तथा विभागीय वेबसाइट socialwelfare.uk.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क