रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:विजन स्कूल ने राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में हासिल किया गौरव।
Laxman Singh Bisht
विजन स्कूल ने राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में हासिल किया गौरव।
वेद पंत के नेतृत्व में समूह गान ने पाया तृतीय स्थान।
चंपावत। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में जनपद चंपावत के विजन पब्लिक स्कूल टनकपुर ने कनिष्ठ वर्ग की समूह गान प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जनपद समन्वयक वेद प्रकाश पंत के नेतृत्व में जनपद चंपावत से 74 सदस्यीय दल ने हरिद्वार में आयोजित राज्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया, जिसमें सह समन्वयक डॉ शामश्रवा आर्य सहित मार्गदर्शक शिक्षक नवल किशोर त्रिपाठी, पंचदेव पाण्डे, परितोष जयवंत सिंह, रज्जन कफल्टिया, गोपाल दत्त पंतोला, तुषार पाण्डे, हरीश पाण्डे, चन्द्र शेखर पाण्डे सहित 64 छात्र-छात्राएं सम्मिलित थे। विद्यालय की समूह गान टीम ने वेद प्रकाश पंत के प्रभावी नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया और अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आई प्रतिभागी टीमों ने भाग लिया, जहां स्वर-विन्यास, उच्चारण, ताल-लय और प्रस्तुति कौशल के आधार पर मूल्यांकन किया गया।विजन स्कूल की टीम ने संस्कृत शास्त्रों पर आधारित प्रेरक समूह गान प्रस्तुत किया, जिसे निर्णायक मंडल ने अत्यधिक सराहा। टीम के सामंजस्यपूर्ण गायन, स्पष्ट उच्चारण और मंचीय अनुशासन ने सभी दर्शकों को प्रभावित किया। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट सहित उच्चाधिकारियों ने इस सफलता पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, संस्कृत भाषा के प्रति समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
लोहाघाट:भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण