रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत : विकास चौधरी होंगे एबीवीपी के चंपावत छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी
Laxman Singh Bisht
Sat, Sep 20, 2025
.विकास चौधरी होंगे एबीवीपी के चंपावत छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी
छात्र नेताओं में खुशी की लहर
चंपावत। शोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर चंपावत में छात्र संघ चुनाव को लेकर सर गर्मियां तेज हो गई हैं। इस दौरान सभी अध्यक्ष के प्रत्याशी अब वोटरों को साधने में जुट गए हैं। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से विकास चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। जिसके बाद सभी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में रैली निकाल कर खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं का कहना सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी को जीताने का कार्य करेंगे। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी विकास चौधरी ने कहा कि छात्रों की समस्या और एसएसजे परिसर में जो भी समस्याएं हैं उनको प्राथमिकता के साथ उठाना और उनका समाधान करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। वहीं इस दौरान पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पारस महर, कुशाग्र वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।