रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:स्वाला डेंजर जोन पर विधा चुफाल ने जताई नाराजगी कार्यदाई संस्था व एनएच के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
Laxman Singh Bisht
Sun, Aug 17, 2025
स्वाला डेंजर जोन पर विधा चुफाल ने जताई नाराजगी कार्यदाई संस्था व एनएच के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में चंपावत के स्वाला डेंजर जोन में राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाली पर डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने गहरी नाराजगी जताते हुए न की बदहाली के लिए कार्य संस्था वह न के अधिकारियों को जिम्मेदार बताते हुए राज्य व केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विधायक चुफाल ने कहा आज देहरादून जाते समय नेशनल हाईवे टनकपुर पिथौरागढ़ के स्वाला के पास कार्यदायी संस्था द्वारा रोड के ट्रीटमेंट का कार्य एक साल से किया जा रहा है पिछले वर्ष भी यहां 16 दिन राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा था कहा विगत 23 मई 2025 को मेरे द्वारा कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों व विभागीय अधिकारियों से इसको लेकर चर्चा हुई थी उसके बावजूद भी उसमें आवश्यक कदम नहीं उठाए गए। जिस कारण आए दिन ऊपर से मलवा आने से यातायात बाधित हो रहा है। तथा यात्रियों की जान को खतरा बना हुआ है। विधायक चुफाल ने कहा भारत सरकार द्वारा लाखों / करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद भी जनता को उसका लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से कार्यदायी संस्था व विभागीय अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। वही क्षेत्रीय लोगों ने कहा जितना पैसा कार्यदाई संस्था व एनएच के अधिकारियों के द्वारा स्वाला डेंजर जोन में पहाड़ी ट्रीटमेंट के नाम में बर्बाद कर दिया गया है उतने में तो वहा से दो पुल बन सकते थे। कहा करोड़ों रुपया खर्च करने के बाद भी स्वाला में स्थिति जस की तस बनी हुई है ना मालूम यह पैसा कहा खपाया जा रहा है।