रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:हजारों के नकली नोट व प्रिंटर के साथ यूपी का शातिर गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
Wed, Sep 24, 2025
...हजारों के नकली नोट व प्रिंटर के साथ यूपी का शातिर गिरफ्तार
दिनाँक- 21-09-2025 को वादी मुकदमा निरीक्षक संजय सिह SSB G.COY मय टीम द्वारा अनिकेश कुमार पुत्र स्व0 राम बहादुर निवासी पुराना शहर गुलाबबाडी रोड नवादा सेखान सहमतगंज बरेली उ0प्र0 हाल निवासी नारायण कालौनी ट्राजिट कैम्प रुद्रपुर जिला उधम सिह नगर उम्र 27 वर्ष को 100-100 के 14 नोट भारतीय जाली करेन्शी के साथ गिरफ्तार किया गया था ।जिसके आधार पर थाना बनबसा मे FIR NO-91/2025 धारा 180. BNS बनाम अनिकेश कुमार पंजीकृत किया गया है जिसे दिनाँक- 21-09-2025 को मा0 न्या0 मे पेश किया गया न्यायालय के द्वारा अभि0 को न्यायिक हिरासत मे लाँकअप लोहाघाट मे दाखिल करने हेतु आदेश किया गया ।दिनाँक-23-09-2025 को अभि0 अनिकेश कुमार उपरोक्त मा0 न्यायालय से विवेचक द्वारा पीसीआर लिया गया गया थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिह कोरंगा विवेचक उ0नि0 देवेन्द्र सिह बिष्ट द्वारा पूछताछ की गई व अभि0 के पते पर सयुक्त टीम के साथ दबिस दी गई तो अभियुक्त की निशानदेही पर उसके किराये के कमरा जो कि नारायण कालौनी ट्राजिट कैम्प थाना ट्राजिट कैम्प जिला उधम सिह नगर मे से एक अदद प्रिन्टर CANON MULTIFUNCTION PRINTER K10392 MADE IN VIETNAM SERIAL NO- KNWP02478 मय लीड व 50 भारतीय रुपये के 04 अदद नकली नोट ,100 रुपये के 324 अदद नकली नोट व 500 रुपये के 20 नकली नोट कुल बरामदा धनराशि 42600 रुपये बरामद किये गये तथा अभियोग मे धारा 178 BNS की बढोत्तरी कर मा0 न्यायालय मे पेश किया जायेगा ।
बरामदगी-
1-एक अदद प्रिन्टर CANON MULTIFUNCTION PRINTER K10392 MADE IN VIETNAM SERIAL NO- KNWP02478 मय लीड व
2-50 भारतीय रुपये के 04 अदद नकली नोट
3-100 रुपय के 324 अदद नकली नोट
4- 500 रुपये के नकली20 नोट
कुल बरामदा धनराशि 42600
पुलिस टीम-
1-सुरेन्द्र सिह कोरंगा थाना प्रभारी थाना बनबसा
2-उ0नि0 देवेन्द्र सिह बिष्ट
3-हे0का0 73 संजय शर्मा
4-हे0का0 99 पूरन आर्या
5-कानि0 06 ध्यान सिह
6-चालक अनिल