Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राज मार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 27, 2025

एनएच के अधिशासी अभियंता का दावा मानसून से पहले स्वाला डेंजर जोन का किया जाएगा ट्रीटमेंट

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा द्वारा NH-09 (टनकपुर से पिथौरागढ़) में टनकपुर से चम्पावत प्रभाग का रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग आशुतोष कुमार ने बताया कि टनकपुर से चम्पावत प्रभाग में 22 भू-स्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार का कार्य किया जा रहा है। जिसमें 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसकी लागत लगभग रू० 80 करोड़ है।टनकपुर से चम्पावत प्रभाग में 45 नय भू-स्खलन प्रभावित स्थलों का चिन्हीकरण कर मंत्रालय को प्रेषित किया गया है।स्वाला भू-स्खलन प्रभावित स्थल में हिल साइड उपचार कार्य गतिमान है, जिसे मानसून से पूर्व ही पूर्ण करने के प्रयास किये जा रहे हैं। खड्ड साइड में उपचार हेतु डी०पी०आर० स्वीकृत कर, निविदा आमंत्रित कर ली गयी है।मार्ग में मानसून काल में यातायात सुचारू रखने हेतु जे०सी०बी० मशीन, पोकलैण्ड मशीन व टिप्परों की निविदा आमंत्रित कर ली गयी है।चम्पावत बाईपास निर्माण कार्य की निविदा आमंत्रित कर ली गयी है। लागत 220 करोड़, लम्बाई 9.85 कि0मी0 है। वहीं राज्य मंत्री अजय टम्टा ने एनएच के अधिशासी अभियंता को मानसून से पूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। अब देखना है एनएच के अधिशासी अभियंता के दावे में कितना दम है कि मानसून से पहले स्वाला का ट्रीटमेंट पूर्ण हो जाए। फिलहाल अभी तक एनएच के द्वारा नालियां तक नहीं खोली गई है।निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत सहित अन्य उपस्थित रहे ।

जरूरी खबरें