चंपावत: दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
Sep 02, 2023 10:26 pm
3 views
02 Sep 2023
चंपावत पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी नशा मुक्त उत्तराखंड 2025 अभियान के तहत एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत शनिवार को चंपावत पुलिस ने 6.75 ग्राम स्मैक के साथ दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है चंपावत के एसएचओ योगेश उपाध्याय ने बताया एसओजी व चंपावत कोतवाली पुलिस के द्वारा कलेक्टेड रोड चंपावत में एक अल्टो कार की तलाशी लेने पर अनुज बोरा निवासी चंपावत के कब्जे से 5.50 ग्राम स्मैक तथा प्रकाश अमखोलिया निवासी चंपावत के कब्जे से 1.25 ग्राम स्मैक व 20हज़ार रूपए नकद बरामद किए हैं एसएचओ ने बताया दोनों अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है तथा दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है एसएचओ ने कहा दोनों तस्कर नानकमत्ता क्षेत्र से स्मैक खरीद कर लोहाघाट व चंपावत क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचने जा रहे थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस टीम में एसआई ललित पांडे एसओजी , एसआई निर्मल लटवाल कांस्टेबल नवीन कुमार ,कांस्टेबल संदीप पुंडीर, कांस्टेबल जीवन कुमार ,कांस्टेबल जीवन सौन,कांस्टेबल दुर्गानाथ शामिल रहे
विज्ञापन
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य