Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बेलखेत में कल होगा दो दिवसीय शिव महोत्सव का शुभारंभ विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 13, 2026

बेलखेत में कल होगा दो दिवसीय शिव महोत्सव का शुभारंभ

विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजनचंपावत जिले के बेलखेत गांव के समीप क्वैराला नदी के बीचों बीच स्थित शिव मंदिर में शनिवार को दो दिवसीय शिव महोत्सव का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया जाएगा।शनिवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। ट्रक यूनियन की ओर से होने वाले इस शिव महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत प्रतिनिधि सुंदर सिंह बोहरा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी बेलखेत शिव मंदिर में दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बताया कि 14 फरवरी को वृंदावन से आए हुए कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद अगले दिन रविवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, पूजा पाठ व विशाल भंडारे के साथ समापन किया जाएगा। बताया कि मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी की गई है। इस मैके पर मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह, रवि बोहरा, पूर्व ग्राम प्रधान बालम सिंह, पूर्व ट्रक यूनियन अध्यक्ष अमर सिंह, मनोहर सिंह, महेंद्र नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें