Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

लोहाघाट:प्रेम नगर के ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध। आंदोलन की दी चेतावनी।

चंपावत:नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म की कहानी बनाने वाले आरोपियों की सुनवाई न होने से परिजन नाराज। जेल में प्रताड़ना के आरोप

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत : राजस्व निरीक्षक उप निरीक्षकों का दो दिनी कार्य बहिष्कार जनता परेशान।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 3, 2025

मांग पूरी न होने पर पंचायत चुनाव में भी कर सकते हैं कार्य बहिष्कार।पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने अपनी पुरानी मांगों को लेकर आज मंगलवार से दो दिन का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। मंगलवार को चम्पावत तहसील परिसर में पर्वतीय राजस्व निरीक्षक उप निरीक्षक संगठन जिला अध्यक्ष पुष्कर नाथ गोस्वामी व सचिव सुनील मेहरा के नेतृत्व नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक व राज्यसेवकों ने कार्य बहिष्कार करते हुए अपनी मांगे पूरी करने को लेकर जोरदार नारेबाजी की कहा लंबे समय से सरकार से राजस्व पुलिस का कार्य नियमित पुलिस को देने और अंश निर्धारण, खतौनी को तैयार करने के लिए लैपटॉप, इंटरनेट के लिए डाटा पैक देने की मांग कर रहे है और शासन से पूर्व में भी अनुरोध किया गया था। लेकिन अभी तक शासन द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई तथा आंदोलन के बाद भी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया ।जिस कारण संघ के आवाहन पर आज से उन्होंने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। राजस्व निरीक्षक व उप निरीक्षकों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो संगठन वर्षा ऋतु ,आगामी पंचायत चुनाव के समय भी पूर्ण कार्य बहिष्कार और कलम बंद हड़ताल करने को लेकर विचार करेगा। राजस्व निरीक्षक व उप निरीक्षकों के कार्य बहिष्कार पर चले जाने से जाती समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र बनाने ,भूमि सर्वे ,सीमांकन का काम प्रभावित हुआ जिस कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा । दूर-दूर क्षेत्र से आए लोग बिना काम कराए वापस बैरंग घरो को लौटे । संगठन जिला अध्यक्ष पुष्कर नाथ गोस्वामी व सचिव सुनील मेहरा ने बताया पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ के आवाहन पर आज चंपावत जिले सहित प्रदेश में लगभग 1500 से अधिक कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल में चले गए हैं। कहा अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो वह मानसून काल व पंचायत चुनाव के समय पूर्ण कार्य बहिष्कार कर सकते है। कार्य बहिष्कार में राजस्व उप निरीक्षक चंद्रशेखर पंत, अशोक कुमार, विनोद देव ,गोविंद बल्लभ ,कौशल पुनेठा ,शुभम पुजारी, जीवन रिगवाल,नवल जोशी, पवन जुकरिया ,सपना ओली, हिना खान आदि शामिल रहे।

जरूरी खबरें