Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:पिछली बरसात से नहीं लिया सबक स्वाला डेंजर जोन जस का तस नहीं हो पाया ट्रीटमेंट।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 14, 2025

बरसात में प्रशासन व जनता के लिए खड़ी कर सकता है बड़ी मुसीबत।टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में बने स्वाला डेंजर जोन की पहाड़ी ट्रीटमेंट का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है । जोन लगातार डेंजर बना हुआ है। डेंजर जोन से गुजरने वाले वाहनों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है कब पहाड़ी से पत्थर आकर बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे दे ।पिछली बरसात में डेंजर जोन स्वाला कई दिन बंद रहा। जिसने प्रशासन की नाक में दम कर दिया था। कई बड़ी दुर्घटनाएं होने से बाल बाल बची थी।यहां तक की राजमार्ग खोलने के लिए एन0एच विभाग के चीफ इंजीनियर दयानंद व एसई तक को अपनी कुर्सी छोड़ स्वाला में डेरा जमाना पड़ा किसी तरह रैंप बनाकर यातायात को सुचारु किया गया था।चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के व्यापारियों व जनता को बड़ी मुसीबतें झेलनी पड़ी थी ।पर लगता है एनएच के अधिकारियों व प्रशासन ने सबक नहीं लिया । तीन महीने बाद मानसूनी सीजन शुरू होगा पर अभी तक पहाड़ी ट्रीटमेंट का कोई भी कार्य नहीं किया गया है नाम मात्र का मलवा पहाड़ी से हटाया जा रहा है ।अभी तक ना तो पहाड़ी में सुरक्षा दीवारें बनाई जा रही हैं ना अन्य कार्य किया जा रहा है जिस कारण स्वाला डेंजर जोन डेंजर बना हुआ है ।अगर जल्द पहाड़ी ट्रीटमेंट कार्य नहीं किया गया तो इस मानसून में स्वाला शासन प्रशासन व जनता के लिए बड़ी मुसीबतें खड़ी कर सकता है। लोगों ने कहा एन0एच के अधिकारियों ने पिछली बरसात से कोई भी सबक नहीं लिया है । जहां युद्ध स्तर में कार्य होना चाहिए था वहा कछुए की जैसी चाल से कार्य किया जा रहा है।राजमार्ग में स्वाला के अलावा अभी भी कहीं ऐसी जगह हैं जहां कोई कार्य नहीं किया गया है। पर कुछ भी हो बरसात मे मुसीबतें तो जनता को झेलनी पड़ेगी। लोगों ने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द स्वाला की पहाड़ी का ट्रीटमेंट करा कर बरसात में जनता को होने वाली परेशानियों से छुटकारा दिलाने की मांग की है।

जरूरी खबरें