Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:स्वाला डेंजर जोन को लेकर जिलाधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से स्थाई समाधान पर करेंगे गंभीर चर्चा।

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 8, 2025

स्वाला डेंजर जोन को लेकर जिलाधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से स्थाई समाधान पर करेंगे गंभीर चर्चा।

रोज-रोज राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने से चंपावत एवं पिथौरागढ़ जिलों की अर्थव्यवस्था होती जा रही है प्रभावित। चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग में स्वाला डेंजर जोन में लगातार वाहनों की रफ्तार रुकने से जिलाधिकारी मनीष कुमार बेहद खफा है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी पिछले कई वर्षों से इस डेंजर जोन को इसी हालत में छोड़े हुए हैं। जिससे चंपावत एवं पिथौरागढ़ जिलों की लाइफ लाइन प्रभावित होने से इसका अर्थव्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ रहा है। उक्त स्थल में रोड कब बंद हो जाए इसी आशंका में लोग हर वक्त रहते है। जिलाधिकारी बृहस्पतिवार को एन एच के अधिकारियों से इस मुद्दे पर गंभीरतापूर्वक चर्चा करते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर देंगे की आखिर लोगों को कब तक इस स्थान में सुगम यातायात सुविधा मिलने लगेगी? इस मुद्दे को लेकर क्षेत्रीय लोगों में भी भारी नाराजगी है। लगातार सड़क बाधित होने से अकेले रोडवेज को लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है। जिलाधिकारी ने इस मुद्दे को लेकर काफी गंभीर रुख दिखाया है।

जरूरी खबरें