Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत: प्रशासन ने निभाई जिम्मेदारी मूसलाधार बारिश के बीच खंड विकास अधिकारी पहुंचे खटगिरी

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 2, 2025

कठिन परिस्थितियों के बीच प्रशासन ने निभाई जिम्मेदारी,

मूसलाधार बारिश के बीच खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी पहुंचे खटगिरीसीमान्त तल्लादेश के ग्राम खटगिरी निवासी 65 वर्षीय संतोष सिंह का निधन दिनांक 01 सितम्बर 2025 को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुआ। मृतक लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका उपचार जिला अस्पताल में हो रहा था। कमल सिंह महर, ग्राम प्रधान, रुइया द्वारा अवगत कराया गया है कि भारी वर्षा के कारण मार्ग बाधित होने से शव को गांव तक ले जाने में कठिनाई हुई, किंतु प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया गया। पार्थिव शरीर को मूल ग्राम तक पहुँचाने हेतु ग्रामीणों ने पगडंडी का सहारा लिया।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी आज मूसलाधार बारिश के बीच ग्राम खटगिरी पहुँचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं।उन्होंने यह भी अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत क्षेत्र का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है तथा सड़क निर्माण की कार्यवाही गतिमान है। इस दौरान रा0निरीक्षक छत्तर सिंह बोहरा। राजस्व उप निरीक्षक गोविंद बल्लभ, राजस्व उप निरीक्षक अशोक विश्वकर्मा, बीपीडीओ प्रेमचंद, मनरेगा सहायक प्रशांत जोशी, मंच ग्राम प्रधान अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें