Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

लोहाघाट:मां झूमाधूरी फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी राइकोट चांदमारी को दी मात।

चंपावत:सीएम धामी करेंगे युवा विद्यार्थियों’ से सीधा संवाद

सूचना

: चंपावत:भारी बारिश के चलते टनकपुर चंपावत एनएच बंद डीएम ने एनएच को जल्द खोलने के दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 11, 2023
भारी बारिश के चलते टनकपुर चंपावत एनएच बंद डीएम ने एनएच को जल्द खोलने के दिए निर्देश लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चंपावत व पिथौरागढ़ जिले की लाइफ लाइन माने जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 9 टनकपुर- चंपावत के बीच किलोमीटर 106 स्वाला के पास भारी मलवा आने से कल से बन्द पड़ा है। जिस कारण सैकड़ो वाहन व यात्री मार्ग में फंसे हुए हैं एनएच की मशीने मार्ग खोलने में जुटी हुई है वही डीएम चंपावत नवनीत पाण्डेय द्वारा एन एच के अधिकारियों को मशीनों की संख्या बढ़ाते हुए मार्ग को तत्काल खोले जाने के निर्देश दिए हैं। वही मार्ग में फंसे यात्रियों को कल रात नगर पालिका चंपावत के द्वारा रैन बसेरे में ठहरने की व्यवस्था बनाई गई थी तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए डीएम ने सोमवार को जिले के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं फिलहाल पहाड़ी से लगातार मलबा आने के कारण एनएच को खुलने में समय लग सकता है एनएच को युद्ध स्तर में खोलने के प्रयास जारी है

जरूरी खबरें