रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :राष्ट्रीय खेल दिवस पर ताइक्वांडो कोच चंपावत पुलिस के हेड कांस्टेबल मनीष सनवाल को किया गया सम्मानित।।
Laxman Singh Bisht
Sun, Aug 31, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व खेल मंत्री रेखा आर्य ने देहरादून में हुए कार्यक्रम में दिया सम्मान।
चंपावत पुलिस का नाम रोशन करने के लिए पुलिस कप्तान ने दी बधाइयां ।
उत्तराखंड में हुए 38 वे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड पुलिस के ताइक्वांडो खिलाडी नितेश सिंह के स्वर्ण पदक जीतने पर ताइक्वांडो खिलाडी नितेश सिंह तथा ताइक्वांडो टीम प्रशिक्षक मुख्य आरक्षी मनीष सनवाल जो वर्तमान मे जनपद चम्पावत मे तैनात है। उन्हें राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर परेड ग्राउंड देहरादून के बहुउद्देश्यीय क्रीड़ाहॉल मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्य व प्रमुख खेल सचिव के द्वारा सम्मानित किया गया। एसपी चंपावत अजय गणपति पुलिस द्वारा मुख्य आरक्षी मनीष सनवाल को इस शानदार उपलब्धि के लिए उत्तराखंड पुलिस एवं जनपद चम्पावत को गौरान्वित करने हेतु चम्पावत पुलिस परिवार की और से उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाओ सहित बधाई दी गई।