Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:राय नगर चोड़ी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का कड़ा विरोध बैरंग लौटी ऊर्जा निगम की टीम।

टनकपुर:सीएम ने 65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया शिलान्यास

लोहाघाट /चंपावत की बेटियों ने किया कमाल 9 बालिकाओं का महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ चयन।

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:स्वाला बना मुसीबत 24 घंटे बाद भी नहीं खुला डेंजर जोन सैकड़ो वाहन यात्री फंसे।

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 1, 2025

स्वाला बना मुसीबत 24 घंटे बाद भी नहीं खुला डेंजर जोन सैकड़ो वाहन यात्री फंसे।

पानी का रिसाव होने से धस रही है सड़क वैकल्पिक मार्गो से हो रहा है छोटे वाहनों का संचालन।

धोन ड्यूरी मार्ग से जाएंगे चंपावत से टनकपुर जाने वाले वाहन।

टनकपुर से चंपावत जाने वाले छोटे वाहन अमोड़ी छतकोट मार्ग से करेंगे यात्रा।टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग चंपावत के स्वाला डेंजर जोन मे मंगलवार को भारी मलवा आ जाने के कारण यातायात बंद चल रहा है जिस कारण ऑल वेदर सड़क में यात्री व वाहन फंसे हुए हैं। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी सड़क को खोला नहीं जा सका है। फंसे हुए यात्रियों को स्वाला डेंजर जोन को पैदल पार करा कर ट्रांसमेंट किया गया। कई बड़े वाहन सड़कों में फंसे हुए हैं। रोडवेज का संचालन भी पूरी तरह ठप पड़ा है। प्रशासन के द्वारा छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है चंपावत से टनकपुर जाने वाले छोटे वाहनो को धौन- ड्यूरी- बेलखेत के रास्ते भेजा जा रहा है तथा टनकपुर से चंपावत जाने वाले छोटे वाहनों को अमोडी – छतकोट-सिंप्टी के रास्ते भेजा जा रहा है।चंपावत से टनकपुर जाने वाले वाहनों के लिए सुबह 6:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक वैकल्पिक मार्ग खुला रहेगा ।टनकपुर से चंपावत आने वाले वाहन सुबह 6:00 से शाम 5:30 तक ही वैकल्पिक मार्ग में आवाजाही कर पाएंगे। पिथौरागढ से टनकपुर आने वाले बडे वाहनों को घाट – दनिया या लोहाघाट देवीधुरा हल्द्वानी के रास्ते तथा चम्पावत आने वाले बडे वाहनों को हल्द्वानी देवीधुरा के रास्ते भेजा जा रहा है। स्वाला डेंजर जोन में लगातार पानी रिसने से सड़क धस रही है जिस कारण वाहनों का संचालन जोखिम भरा हो रहा है । एनएच की मशीने सड़क सुचारु करने में जुटी हुई है पर एनएच कब खुलेगा अभी कहा नहीं जा सकता है। बुधवार को सड़क खुलने की संभावना जताई जा रही है। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा भी स्वाला डेंजर जोन का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को जल्द से जल्द सड़क खोलने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने जनता से सहयोग करने की अपील की है। स्वाला जनता व प्रशासन के लिए लगातार सर दर्द बना हुआ है लगातार सड़क बंद रहने से लोगों में भारी नाराजगी है। टनकपुर चंपावत में कई यात्री फंसे हुए हैं। रास्ते में फंसे हुए ट्रक चालकों व यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी स्थिति पर नज़रें बनाए हुए हैं। पुलिस प्रशासन यातायात को सुचारु करने में जुटा हुआ है। पुलिस के द्वारा वैकल्पिक मार्गो से सावधानी पूर्वक यात्रा करने की अपील की गई है।

जरूरी खबरें