Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : चंपावत:पाटी में "जन जन की सरकार, जन जन के द्वार" का सफल आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 17, 2026

पाटी में "जन जन की सरकार, जन जन के द्वार" का सफल आयोजनराज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल "जन जन की सरकार, जन जन के द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत आज शनिवार को विकासखंड पाटी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, थुवामौनी में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को उनके द्वार पर ही सुनना और उनका त्वरित निस्तारण करना है, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।शिविर में स्थानीय निवासियों ने अपनी विभिन्न शिकायतों और मांगों से जिला प्रशासन को अवगत कराया, जिससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हुई।शिविर में कुल 623 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विभिन्न विभागों से कुल 161 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 154 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों एवं बजट से संबंधित कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें संबंधित विभागों द्वारा कार्यवाही की गई।विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से कुल 561 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और सामाजिक कल्याण जैसी योजनाएं शामिल हैं।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी समेत विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों के जन प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे।ing...

जरूरी खबरें