रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:स्वाला रामलीला में शराब पीकर हुड़दंग काटने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही
Laxman Singh Bisht
Wed, Sep 17, 2025
.स्वाला रामलीला में शराब पीकर हुड़दंग काटने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
रामलीला कमेटी ने बैठक कर सर्व सम्मति से पारित किया प्रस्ताव।
चंपावत जिले की आदर्श रामलीला कमेटी स्वाला ने इस बार सर्व सम्मति ने एक महत्पूर्ण निर्णय लिया है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से बैठक कर रामलीला में शराब पीकर हुड़दंग करने और व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ 5100 रुपए का जुर्माना लगाने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित किया है। बुधवार को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जगदीश चंद्र व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हेमचंद्र भट्ट की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी ग्रामीणों ने बढ़चढकर प्रतिभाग किया। सभी ग्रामीणों ने सहमति से रामलीला में शराब पीकर व किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों पर 5100 रुपए का चालान करने का प्रस्ताव पारित किया है। साथ ही सभी लोगों से रामलीला में शराब पीकर न आने की भी अपील की है। इसके बाद रामलीला के दौरान लगने वाली दुकानों की नीलामी की गई। जिसमें होटल दुकान और परचून की दुकान के लिए नीलामी में दिनेश चंद्र और डूंगर देव ने सबसे अधिक बोली लगाई। इस मौके पर दुर्गा दत्त भट्ट, कृष्णा नंद, जीतराम, सुनील भट्ट, बसंत बल्लभ , गोपाल दत्त भट्ट, धर्मानंद भट्ट, रमेश चंद्र भट्ट चंद्रशेखर भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।