Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:सार्वजनिक मार्गों पर निर्माण सामग्री फैलाने वालों के विरुद्ध नगर पालिका की सख्त कार्रवाई – वसूला गया जुर्माना

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 30, 2025

सार्वजनिक मार्गों पर निर्माण सामग्री फैलाने वालों के विरुद्ध नगर पालिका की सख्त कार्रवाई – वसूला गया जुर्मानाचंपावत।डीएम मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में नगर पालिका परिषद चंपावत द्वारा सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में दो विशेष टीमों द्वारा निरीक्षण कर कार्रवाई की गई।निरीक्षण के दौरान चार व्यक्तियों को सार्वजनिक सड़कों पर अवैध रूप से निर्माण सामग्री (रेत, बजरी, ईंट आदि) डालते हुए पाया गया, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। मौके पर ही पालिका अधिकारियों द्वारा संबंधित व्यक्तियों को सामग्री तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए एवं उन पर अर्थदंड (जुर्माना) लगाया गया। साथ ही चालानी कार्रवाई भी अमल में लाई गई।नगर पालिका परिषद चंपावत के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने जानकारी दी कि यह अभियान नगरवासियों को निर्बाध आवागमन और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थलों को गंदगी या अतिक्रमण से मुक्त रखें।

जरूरी खबरें