रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।
Laxman Singh Bisht
भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

भाजपा प्रदेश मंत्री व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष चंपावत निर्मल माहरा को पार्टी के सांगठनिक कार्यों , सोशल मीडिया पर सक्रियता तथा केन्द्र एवं राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन - जन तक पहुंचाने में सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाने हेतु भाजपा संगठन द्वारा समस्त उत्तराखंड के प्रदेश पदाधिकारियों में प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रथम स्थान दिया गया है। माहरा की इस उपलब्धि पर भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को भाजपा का सच्चा सिपाही बताते हुए उन्हें सम्मान पाने के लिए शुभकामनाएं दी है। वही सम्मान दिए जाने पर भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पार्टी संगठन को धन्यवाद दिया है। साथ ही उन्होंने कहा पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं वह उन्हें भी धन्यवाद देते हैं। कहा वह हमेशा संगठन हित के लिए कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में अल्ट्रासाउंड जांच हेतु तीनों विकासखंडों का साप्ताहिक रोस्टर जारी।
लोहाघाट:यूकेडी के दिग्गज नेता काशी सिंह ऐरी पहुंचे लोहाघाट। मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक।
लोहाघाट:घाट के पुराने मोटर पुल से महिला ने उफनती सरयू में लगाई छलांग मौत।
लोहाघाट:बंदेला ढेक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह ढेक का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
लोहाघाट:होटल-ढाबों पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती 06 के चालान 2,500 रुपए वसूला संयोजन शुल्क
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।