रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस 16 सितम्बर पर विशेष आयोजन ।
Laxman Singh Bisht
Mon, Sep 15, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस 16 सितम्बर पर विशेष आयोजन ।
कल 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर सामाजिक संस्थाओं एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद चंपावत में जनसेवा, सांस्कृतिक व सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
🌄 *टनकपुर-बनबसा कार्यक्रम*
प्रातः 7:00 बजे – नशा मुक्ति दौड़ का आयोजन (स्थान: चंदनी से सुमंगलम होटल, बनबसा तक)। युवा वर्ग में नशामुक्त समाज का संदेश दिया जाएगा।
प्रातः 10:00 बजे – उप जिला चिकित्सालय, टनकपुर में रक्तदान शिविर (सेवा संकल्प फाउंडेशन, धारिणी द्वारा आयोजित)।
प्रातः 11:00 बजे – राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्यामला ताल में बच्चों के साथ संवाद व जन्मदिन कार्यक्रम।
सायं 05.00 बजे – सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, टनकपुर में छात्र-छात्राओं के साथ जन्मदिन कार्यक्रम व सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ।
सायं 6:30 बजे – गांधी मैदान, टनकपुर में नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित भागवत भजन संध्या, जिसमें भक्ति संगीत और प्रवचन होंगे।
🏞️ *चंपावत कार्यक्रम*
प्रातः 7:00 बजे – मैराथन दौड़ का आयोजन (स्थान: चंपावत)।
प्रातः 8:30 बजे – दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे जी के कैंप कार्यालय में मिष्ठान वितरण।
प्रातः 9:00 बजे – मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, चंपावत में मिष्ठान वितरण एवं जन्मदिन कार्यक्रम।
प्रातः 10:00 बजे – जिला चिकित्सालय, चंपावत में फल वितरण एवं रक्तदान शिविर।
प्रातः 11:00 बजे – जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मुड़ियानी में छात्रों के साथ जन्मदिन कार्यक्रम व सांस्कृतिक गतिविधियाँ।इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में सेवा, सद्भाव, स्वास्थ्य जागरूकता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना है।सभी आयोजन में सामाजिक संस्थाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी।