Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर अग्निकांड: जिला प्रशासन ने पीड़ित व्यापारियों को पहुंचाई राहत सामग्री

लोहाघाट:इंटरमीडिएट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी का शानदार प्रदर्शन। हर्षित बने स्कूल टॉपर।

लोहाघाट:ओकलैंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:एसपी चम्पावत की झारखंड के साइबर अपराधियों पर सख्त कार्यवाही।

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 25, 2025

एसपी चम्पावत की झारखंड के साइबर अपराधियों पर सख्त कार्यवाही।

साइबर अपराधियों के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक चम्पावत की सर्जिकल स्ट्राइक जारी।

साइबर ठगी करने वाले 04 साइबर अपराधियों के विरुद्ध की गयी वैधानिक कार्यवाही

अपराधी चाहे किसी भी कोने मे क्यों न छुपे हों चम्पावत पुलिस की पैनी नजर से बच नहीं पायेगा।

कोतवाली चम्पावत में पंजीकृत साइबर ठगी (साइबर अपराध) के एक मुकदमे में जनपद चम्पावत पुलिस एवं साइबर टीम की लगातार मेहनत व तकनीकी प्रयासों के फलस्वरूप थाना बुढैई, जिला देवघर (झारखंड) निवासी 04 साइबर ठगो की पहचान कर बीएनएस के तहत नोटिस तामील कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फ़ोन बरामद कर मुकदमे में आईटी एक्ट की धाराएँ बढ़ाई गईं।पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया अक्टूबर 2024 में वादी श्री धर्मानंद भट्ट, निवासी ग्राम सिप्टी, थाना कोतवाली चम्पावत, (रिटायर्ड इंस्पेक्टर CISF) द्वारा तहरीर दी गई कि एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को जियो कंपनी का कर्मचारी बताते हुए “सिम अपडेट” के बहाने बैंक संबंधी जानकारी प्राप्त कर ली, जिसके पश्चात वादी के बैंक खाते से ₹97,600 की ऑनलाईन धोखाधड़ी की गयी। इस सम्बन्ध में कोतवाली चम्पावत में मुकदमा दर्ज किया गया । विवेचना के दौरान वादी द्वारा बताया गया कि उपरोक्त राशि के अतिरिक्त ठगों ने उनके दूसरे बैंक खाते से भी ₹2,05,000 की ऑनलाईन धौखाधड़ी की गयी।एसपी अजय के निर्देश पर पुलिस टीम ने साइबर एवं सर्विलांस टीम की सहायता से संदिग्ध बैंक खाता धारकों व मोबाइल नंबरों का गहन विश्लेषण किया। विवेचक द्वारा साक्ष्य संकलन कर संदिग्ध अपराधियों का पता लगाया गया पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चंपावत पुलिस टीम द्वारा झारखंड राज्य (जिला देवघर) में दबिश दी गई।पुलिस टीम द्वारा थाना बुढैई, जिला देवघर (झारखंड) क्षेत्र से 03 अभियुक्तों तथा 01 अभियुक्त के परिजनों को बीएनएस के तहत नोटिस तामील कराया गया पुलिस ने अभियुक्त राजीव उर्फ रंजीत पुजार पुत्र भूटको पुजारा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम हरिया, थाना बुढैई, जिला देवघर (झारखंड) के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया।पुलिस की निरंतर कार्यवाही से भयभीत होकर अभियुक्तों द्वारा वादी धर्मानंद भट्ट के खाते में पूर्व में ही ₹97,600 की ठगी की गई धनराशि को वापस किया जा चुका है।

अभियुक्तगणों का विवरण :

1- राजीव उर्फ रंजीत पुजार पुत्र भूटको पुजहर, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम हरिया, थाना बुढैई, जिला देवघर (झारखंड)

2- कलीम शेख पुत्र सलीम शेख, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कल्हजोई, थाना बुढैई, जिला देवघर (झारखंड)

3- सोहराब शेख पुत्र असलम शेख, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम आस्था, थाना बुढैई, जिला देवघर (झारखंड)

4- सलामुद्दीन शेख पुत्र आजाद शेख, निवासी उपरोक्त

पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक मनीष खत्री – प्रभारी साइबर सैल, चम्पावत,उपनिरीक्षक ललित पाण्डेय – विवेचक, कांस्टेबल 330 संजय कुमार – कोतवाली चम्पावत,महिला कांस्टेबल ममता अधिकारी सर्विलांस सैल,कांस्टेबल गिरीश भट्ट सर्विलांस सैल शामिल रहे।

पुलिस ने अपील करते हुए कहा साइबर अपराधों से बचने हेतु अपने ऑनलाइन लेनदेन को सुरक्षित रखे, अनजान लिंक और ईमेल क्लिक न करे, अपनी पर्सनल जानकारी को साझा न करें।

जरूरी खबरें