Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:ऐसी धमकी दिखाना उसे जो हो छोटा सा बच्चा नादान। कोट अमोड़ी में रामलीला का शानदार मंचन

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 30, 2025

.ऐसी धमकी दिखाना उसे जो हो छोटा सा बच्चा नादान। कोट अमोड़ी में रामलीला का शानदार मंचन

कोट अमोडी रामलीला में धनुष यज्ञ से लेकर लक्ष्मण परसुराम संवाद तक की लीला का हुआ मंचन चंपावत जिले के कोट अमोडी में दशकों से चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन जारी है। तीसरे दिवस की लीला में धनुष यज्ञ से लेकर लक्ष्मण परसुराम संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। देर रात तक हुए आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने लीला का आनंद लिया। तीसरे दिवस की लीला में जनकपुरी में सीता स्वयंवर में देश विदेश से पधारे हुए राजाओं का स्वागत किया गया। जिसके बाद सभी राजाओं ने सीता स्वयंवर के धनुष को तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन किसी भी राजा के कहने धनुष तोड़ना तो दूर हिला तक नहीं। जिससे हताश होकर जनक राजा को सीता के विवाह की चिंता सताती है। जिसके बाद श्री राम का मुनि आज्ञा पाकर धनुष को तोड़ते हैं और जनकपुर में पुष्प वर्षा होने लगती है। शिव धनुष के खंड खंडों को देखकर परशुराम का क्रोध में आना और लक्ष्मण परशुराम संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। देर रात तक हुए रामलीला में बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ भाड़ देखने को मिली। रामलीला कमेटी के व्यवस्थापक खीमानंद भट्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। यहां राम का मनीष भट्ट, लक्ष्मण का आयुष भट्ट, सीता अंकित का भट्ट, दशरथ का हरीश चंद्र व विश्वामित्र का लालमणि भट्ट, रावण का ईश्वरी दत्त भट्ट, परशुराम का बलदेव भट्ट(आचार्य) ने निभाया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष बालकृष्ण भट्ट, कोषाध्यका गोविंद बल्लभ, हरीश चंद्र, बलदेव भट्ट, ललित मोहन भट्ट, नवीन चंद्र भट्ट, लक्ष्मी दत्त, हेतराम भट्ट, ईश्वरी दत्त भट्ट, बेनीराम भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इधर स्वाला में चौथे दिन की रामलीला में राम सीता विवाह से लेकर केकैई मंथरा संवाद तक की लीला का मंचन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में देर रात तक दर्शकों ने लीला का आनंद लिया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष जगदीश चंद्र, कोषाध्यक्ष हेम चंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष जगदीश भट्ट, व्यवस्थापक भुवन चंद्र भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें