रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी
Laxman Singh Bisht
.धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

वर्षा के कारण चंपावत जिले का धौन–बड़ौली ग्रामीण मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आने से मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो गया है। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी बी0सी पंत ने मौके पर पहुंचकर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया तथा राहत एवं मार्ग खोलने के कार्यों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर जेसीबी, पोक्लैन सहित जरुरी मशीनरी लगाकर शीघ्र सुचारु करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एनपीसीसी के रेजिडेंट इंजीनियर (आरई) नवीन यादव भी उपस्थित रहे। उनके नेतृत्व में जेसीबी एवं अन्य मशीनों की सहायता से सड़क पर जमा मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा मार्ग की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मार्ग को जल्द से जल्द सुरक्षित रूप से यातायात के लिए खोल दिया जाए। क्षेत्रवासियों एवं यात्रियों से अपील की गई है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा मार्ग पूर्ण रूप से सुचारु होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं