रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प।जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियो ने किया पौधारोपण।
Laxman Singh Bisht
पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प।जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियो ने किया पौधारोपण।
महोत्सव-2026 के अवसर पर जनपद चम्पावत में वन पंचायत पुनेठी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती प्रेमा पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेश तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से प्रेरणा लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में गुणवत्ता युक्त वानिकी, ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने तथा हरित उत्तराखण्ड के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्याम नारायण पाण्डेय ने सभी जनपदवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला केवल एक लोकपर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और धरती माँ की सेवा का पर्व है। उन्होंने कहा कि वृक्ष जल एवं भूमि संरक्षण के आधार हैं तथा जंगल धरती माँ के आभूषण हैं।

सभी लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में हरेला महोत्सव के अवसर पर 10 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें 5.5 लाख पौधे कुमाऊँ मंडल तथा 4.5 लाख पौधे गढ़वाल मंडल में लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनपद चम्पावत में इस अवसर पर लगभग 70 हजार पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है।

जिसमें बांज, फ्लाइट, पांगर, पदम, उतीश एवं अन्य विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपड़ किया गया।उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण कर उन्हें वृक्ष बनाना भी है। जनसहभागिता से ही हरित एवं समृद्ध उत्तराखण्ड का सपना साकार होगा।उन्होंने कहा कि हरेला उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय परंपरा का प्रतीक है, जो प्रकृति के प्रति सम्मान, कृषि समृद्धि तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। इस लोकपर्व के माध्यम से समाज को प्रकृति से जुड़ने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित विरासत सुरक्षित रखने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में नगर पालिका चंपावत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अंचला बोहरा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, एसडीओ फॉरेस्ट सुनील कुमार, नेहा चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर
टनकपुर:डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में 5.75 करोड़ की लागत से 66 बैडेड महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण
टनकपुर:घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
जीआईसी दिगाली चौड़ में संकुल स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
चंपावत में आयुर्वेद का नया केंद्र, तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर शुरू उत्कर्ष केंद्र का हुआ शुभारंभ, विभिन्न पद्धतियों से मरीजों को मिल रहा उपचार
चंपावत:चेनलिंक फेंसिंग कार्यों की डीएम ने की समीक्षा, अक्टूबर तक चयनित ग्रामों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
चंपावत:सीएम धामी की शिक्षा क्षेत्र को बड़ी सौगात धूरा और मौराड़ी के विद्यालय अब इंटर स्तर तक होंगे उच्चीकृत