रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत निवासी सीआरपीएफ के कमांडेंट महेश चंद्र राष्ट्रपति पदक से सम्मानित।
Laxman Singh Bisht
चंपावत निवासी सीआरपीएफ के कमांडेंट महेश चंद्र राष्ट्रपति पदक से सम्मानित।

चंपावत जिले के लिए गर्व का पल सामने आया है। चंपावत जनपद के ग्राम बडोली मूल निवासी जीवानंद थ्वाल व श्रीमती निर्मला थ्वाल के होनहार पुत्र महेश चंद्र थ्वाल को सीआरपीएफ में कमांडेंट पद पर बेहतर कार्य प्रणाली के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। कमांडेंट महेश चंद्र रसायन शास्त्र से स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने के उपरांत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक कमांडेंट पद की परीक्षा में प्रथम प्रयास में वर्ष 1988 में सफलता हासिल की थी। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड में 6 वर्ष की प्रति नियुक्ति की सेवाओं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में महत्वपूर्ण पदों पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। महत्वपूर्ण पदों पर दायित्व का निर्वहन करते हुए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाना क्षेत्र व जिले के लिए गर्व की बात है।

थ्वाल के राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होने पर दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, विजय शर्मा, एडवोकेट शंकर दत्त पांडे ,भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ,एंजल्स एकेडमी के प्रबंध निदेशक बंशीधर थ्वाल, केदारनाथ गुणानंद थ्वाल, केदार दत्त, देवेश , श्रीमती खीमा थ्वाल व अन्य क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत