Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मांगों को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रा0 शिक्षक संघ का धरना प्रदर्शन

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 27, 2025

मांगों को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रा0 शिक्षक संघ का धरना प्रदर्शन

मांगे पूरी न होने आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी

शिक्षकों की हड़ताल से जिले में शिक्षण कार्य बुरी तरह हुए प्रभावित पदोन्नति सहित कई मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने जिला मुख्यालय में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार पर शिक्षकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। जल्द मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को जिला मुख्यालय में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में राजकीय शिक्षक संघ के जनपद अध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी की अध्यक्षता व महामंत्री प्रकाश चंद्र उपाध्याय के संचालन में जिलेभर से आए हुए शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से सभी शिक्षक अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे है। लेकिन राज्य सरकार की ओर से उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई में होने से नाराज शिक्षकों में आक्रोश पैदा हो गया है। सभी शिक्षक 18 अगस्त से चोक डाउन हड़ताल पर डटे हुए हैं। और अब शिक्षकों का आंदोलन दिनों दिन उग्र होता चला जा रहा है। जहां एक और शिक्षकों की हड़ताल चल रही है। वहीं दूसरी और स्कूलों में नौनिहालों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा मंत्री को इस संबंध में जल्द विचार करने के आग्रह को लेकर ज्ञापन भेज दिया है। शिक्षकों की हड़ताल की चलते जिलेभर में बच्चों की पढ़ाई पटरी से उतर गई है। खाली स्कूल आने जाने तक ही बच्चे सीमित रह गए हैं। शिक्षक संघ का कहना है कि लंबित मांगों को लेकर वह कई बार आंदोलन कर चुका है। लेकिन शिक्षा विभाग और सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। पदोन्नति और तबादलों को लेकर विभाग चुप्पी साधे है। शिक्षकों ने कहा ही वह जल्द पदोन्नति सूची जारी कर प्रधानाचार्य के पदों पर विभागीय सीधी भर्ती को रद्द करने सहित कई मांगों को लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। बताया कि 28 व 29 अगस्त को पहले की तरह कार्य बहिष्कार व चॉकडाउन होगा। प्रभारी प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों की ओर से 30 अगस्त से पूर्व अतिरिक्त प्रभार को नहीं छोड़ने पर उन्हें संगठन से निष्कासित करने की चेतावनी दी गई। एक सितंबर से निदेशालय में जनपदवार धरना प्रदर्शन शुरू होगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में सतीश चंद्र जोशी, अनिल कुमार, कल्पना आर्या, नरेंद्र नाथ गोस्वामी, हेमा जोशी, गिरीश चंद्र जोशी, अल्का ओली, चंद्र प्रकाश टम्टा, नवीन चंद्र पांडे, कुंवर सिंह प्रथोली, नवीन चंद्र पंत, शमशाद अली, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद गहतोड़ी, सतीश गहतोड़ी, दीपक अधिकारी, रज्जन , प्रकाश बोहरा, भूपेश जोशी, नवीन बिष्ट, गोविंद मेहता सहित जिलेभर के शिक्षक मौजूद रहे।

जरूरी खबरें