Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:त्रिस्तरीय पंचायत मतगणना की तैयारिया पूरी।31 जुलाई को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 30, 2025

मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे में एंट्री रहेगी बंद

विकास खंड बाराकोटा: 10 टेबल | 50 कार्मिक

विकास खंड लोहाघाट : 10 टेबल | 50 कार्मिक

विकास खंड पाटी : 14 टेबल | 70 कार्मिक

विकास खंड चंपावत : 20 टेबल | 100 कार्मिक की तैनाती की गई है।मुख्यमंत्री के जिले चंपावत में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की मतगणना 31 जुलाई, गुरुवार को जनपद के सभी चारों विकास खंडों में प्रातः 8:00 बजे से एक साथ प्रारंभ होगी। जिसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार के द्वारा सभी मतगणना कार्मिकों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया जनपद के कुल 393 मतदान स्थलों की मतगणना के लिए 54 मतगणना टेबलें स्थापित की गई हैं, जिन पर कुल 270 कार्मिकों की तैनाती की गई है। प्रत्येक टेबल पर एक पर्यवेक्षक एवं चार मतगणना सहायक नियुक्त किए गए हैं, जो पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं नियमों के अनुसार मतगणना प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे। वही आज चुनाव प्रेक्षक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने लोहाघाट व पाटी मतगणना स्थल का निरीक्षण कर कल होने वाली मतगणना की तैयारियो का जायजा लिया। कहा मतगणना कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रेक्षक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कल सुबह लोहाघाट ब्लॉक के स्ट्रांग रूम का ताला उनके द्वारा खोला जाएगा तथा पाटी ब्लॉक में एसडीएम नीतू डांगर के द्वारा स्ट्रांग रूम के ताले खोले जाएंगे। वही लोहाघाट ब्लॉक की रिटर्निंग ऑफिसर बिम्मी जोशी ने बताया। लोहाघाट ब्लॉक में मतगणना की पूरी तैयारी कर ली गई है मतगणना के लिए 10 टेबल व 50 कार्मिक तैनात किए गए हैं।लगभग 9 राउंड में चुनाव के के सभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल के 200 मीटर के दायरे में किसी को भी आने की अनुमति नहीं होगी। तथा मतगणना के लिए 20% कर्मी रिजर्व में रखे गए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर बिम्मी जोशी ने बताया सबसे पहले ग्राम पंचायत सदस्य उसके बाद ग्राम प्रधान तथा अंत में क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य पदों की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच की जाएगी। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया विकास खंड बाराकोट : 10 टेबल | 50 कार्मिक

विकास खंड लोहाघाट : 10 टेबल | 50 कार्मिक

विकास खंड पाटी : 14 टेबल | 70 कार्मिक

विकास खंड चंपावत : 20 टेबल | 100 कार्मिक की तैनाती की गई है।सभी तैनात कार्मिकों को पूर्व में आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है, जिससे वे मतगणना प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपन्न कर सकें। मतगणना को लेकर प्रशासन व पुलिस अलर्ट मोड में है।

जरूरी खबरें