Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:कोलीढेक झील बनेगी वैश्विक पर्यटन का नया केंद्र: 16 करोड़ से संवरेगा स्वरूप

लोहाघाट के चर्चित चालक जूता प्रकरण के चारों आरोपियो को कोर्ट से मिली जमानत।

चंपावत:तय समय पर निर्माण कार्यों में देरी पर डीएम हुये सख्त

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी पूरी डीएम ने ठुलीगाड़ और लोहाघाट का किया स्थलीय निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Thu, Feb 26, 2026

मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी पूरी डीएम ने ठुलीगाड़ और लोहाघाट का किया स्थलीय निरीक्षण

माँ पूर्णागिरि मेला शुभारंभ और होली रंग महोत्सव को भव्य बनाने हेतु सुरक्षा व सुविधाओं का लिया जायजा

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को जनपद चम्पावत के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मुख्यमंत्री द्वारा विश्व प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेले के विधिवत शुभारंभ और लोहाघाट में होली रंग महोत्सव में प्रतिभाग करने के दृष्टिगत, गुरुवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गुरुवार को ठुलीगाड़ (प्रवेश द्वार) तथा रामलीला मैदान, लोहाघाट का सघन स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

जिलाधिकारी ने ठुलीगाड़ पहुँचकर हेलीपैड से लेकर मुख्य कार्यक्रम स्थल तक के रूट का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, पुलिस प्रशासन और मेला समिति के अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक अक्षम्य होगी। कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी गैलरी, मंच व्यवस्था और आम जनता के बैठने हेतु बनाए गए पंडाल का अवलोकन करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।माँ पूर्णागिरि मेले के शुभारंभ स्थल पर जिलाधिकारी ने पेयजल आपूर्ति, निर्बाध विद्युत व्यवस्था, अस्थाई शौचालयों की स्वच्छता और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता की गहन समीक्षा की। उन्होंने भीड़ नियंत्रण हेतु प्रभावी बैरिकेडिंग और उचित स्थानों पर साइन बोर्ड (सूचना पट्ट) लगाने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए चिन्हित पार्किंग स्थलों का भी निरीक्षण किया गया, ताकि मुख्यमंत्री के काफिले और आम जनता के वाहनों की आवाजाही में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी शेष व्यवस्थाएं पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मा विधायक प्रतिनिधि (टनकपुर) दीपक रजवार, पुलिस उपाधीक्षक वंदना वर्मा, तहसीलदार टनकपुर जगदीश नेगी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कमलेश बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें